Pradhanmantri Rashtriya Bal Puraskar 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 29 छात्रों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar 2022) से सम्मानित किया|
PM Rashtriya Bal Puraskar 2022: वर्ष 2022 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar – PMRBP) से 29 बच्चों को सम्मानित किया गया है| इन विजेताओं में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 15 लड़के और 14 लड़कियां शामिल हैं|
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) भारत सरकार द्वारा 6 श्रेणियों में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाता है| इसमें 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है|
READ In English:- Click Here
पीएमआरबीपी (PMRBP) 2022 के पुरस्कार विजेताओं को 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जिसे पीएम द्वारा कार्यक्रम के दौरान विजेताओं के संबंधित खातों में ऑनलाइन स्थानांतरित किया गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बेटियों के काम की सराहना की| पीएम ने कहा कि ये है नया भारत, जो इनोवेशन से पीछे नहीं हटता, साहस और संकल्प आज भारत की पहचान है|
इन पुरस्कारों का श्रेणीवार वितरण नीचे दिया गया है:-
- नवाचार: 7
 - समाज सेवा: 4
 - शैक्षिक: 1
 - खेल: 8
 - कला और संस्कृति: 6
 - बहादुरी: 3
 
PMRBP 2022 के विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:-
| नाम | श्रेणी | राज्य | 
| गौरी माहेश्वरी | कला और संस्कृति | राजस्थान | 
| रेमोना इवेट परेरा | कला और संस्कृति | कर्नाटक | 
| देवी प्रसाद | कला और संस्कृति | केरल | 
| सैय्यद फतीन अहमद | कला और संस्कृति | कर्नाटक | 
| दौलास लम्बामयुम | कला और संस्कृति | मणिपुर | 
| धृतिष्मान चक्रबर्ती | कला और संस्कृति | असम | 
| गुरूगु हिमाप्रिया | बहादुरी | आंध्र प्रदेश | 
| शिवांगी काले | बहादुरी | महाराष्ट्र | 
| धीरज कुमार | बहादुरी | बिहार | 
| शिवम रावत | नवाचार | उत्तराखंड | 
| वैशालिनी एन सी | नवाचार | तमिलनाडु | 
| जुई अभिजीत केस्कर | नवाचार | महाराष्ट्र | 
| पुहाबी चक्रवर्ती | नवाचार | त्रिपुरा | 
| अस्वथा बिजू | नवाचार | तमिलनाडु | 
| बनिता दास | नवाचार | ओडिशा | 
| तनिष सेठी | नवाचार | हरयाणा | 
| अवि शर्मा | शैक्षिक | मध्य प्रदेश | 
| मीधांश कुमार गुप्ता | समाजसेवा | पंजाब | 
| अभिनव कुमार चौधरी | समाजसेवा | उत्तर प्रदेश | 
| पल साक्षी | समाजसेवा | बिहार | 
| आकर्ष कौशल | समाजसेवा | हरयाणा | 
| आरुषि कोतवाल | खेल | जम्मू & कश्मीर | 
| श्रिया लोहिया | खेल | हिमाचल प्रदेश | 
| तेलुकुंता विराट चंद्र | खेल | तेलंगाना | 
| चंधारी सिंह चौधरी | खेल | उत्तर प्रदेश | 
| जिया राय | खेल | उत्तर प्रदेश | 
| स्वयम पाटील | खेल | महाराष्ट्र | 
| तारुशी गौर | खेल | चंडीगढ़ | 
| अन्वी विजय जंजारुकिया | खेल | गुजरात | 
