Rajasthan School Holidays
Rajasthan School Holidays राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप देखते हुए कई जिलों में स्कूल की छूटियाँ बढ़ाई । इस आर्टिकल में जिन जिलों में छूटी के आदेश जारी किए गए है, उनके आदेश की पीडीएफ़ का लिंक दिया गया है। स्कूल से जुड़ी खबर का अपडेट देखने के लिए इस पेज के आर्टिकल को चेक करते रहे।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के असर को देखते हुए कई जिलों के जिला कलेक्टर ने अवकाश बढ़ दिया है। आपको बता दे इस समय घने कोहरे के कारण और शीतलहर के कारण बचों को सर्दी से बचाने के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। ये अवकाश लगभग जिलों में 5 वीं तक के बचों के लिए जारी किया गया है। जिसकी जानकारी इस आर्टिकल में नीचे दी गई है।
आदेश
मौसम विभाग की एडवाईजरी एवं वर्तमान में जिले में चल रही शीतलहर की स्थिती को देखते हुये स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सीकर के प्रस्ताव कमाकं 35 दिनांक 11.01.2026 के मध्यनजर विधार्थियों को शीतलहर एवं ठड़ के प्रकोप से बचाने एवं उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये जिले में संचालित कक्षा 1 से 5 तक के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 12 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 तक का अवकाश घोषित किया जाता है एवं कक्षा 06 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये विद्यालय के संचालन का समय प्रातः 11 बजे से सांय 04 बजे तक किया जाता है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं हेतु लागू रहेगा। समस्त शिक्षक / कार्मिक विद्यालयों में यथावत विभागीय समय अनुसार उपस्थित रहकर कार्य करेगे।
Table of Contents
जयपुर जिलें में सर्दी को देखते हुए 10 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की गई है, ये घोषणा 5 वीं तक के बच्चों के लिए की गई है, और कक्षा 6 से 8 वी तक बच्चों के लिए 8 जनवरी तक घोषणा की गई है। Rajasthan School Holidays
इसके अलावा भीलवाड़ा, अजमेर, सीकर, पाली, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झालावाड़, टोंक और बूंदी जिले में स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है। और कई जिलों में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है, अस्थायी तोर पर।
अजमेर जिले में आंगनबाड़ी एवं कक्ष 5 वीं तक के बच्चों का अवकाश जारी किया गया है।
इसी के साथ डूंगरपुर में जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने 6 से 8 जनवरी तक अवकाश जारी किया है। और स्कूल का समय मॉर्निंग 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अधार पर चूरू जिले में शीतलहर एवं बढ़ती ठण्ड के प्रकोप के दृष्टिगत रखते हुए चूरू जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 05 तक के विद्यार्थियों का दिनांक 06.01.2026 से दिनांक 10.01.2026 तक एवं कक्षा 06 से 08 तक के विद्यार्थियों का दिनांक 06.01.2026 से 07.01.2026 तक अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षकगण विद्यालय में नियमित उपस्थित रहेंगे तथा परीक्षाएं यथावत संचालित रहेंगी।
अतः जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक/प्रारंभिक शिक्षा, चूरू को निर्देशित किया जाता है कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से जिला चूरू में राजकीय / गैर राजकीय विद्यालयों में उपर्युक्त आदेश की पालना करवाया जाना सुनिश्चित करें। इन निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय / गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। Rajasthan School Holidays
Important Link Rajasthan School Holidays
| Home Page | Click Here |
| Rajasthan School Holidays PDF | Click Here |
| Latest News | Click Here |
