Posted in

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026: कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती का 3951 पदों पर नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जारी किया भर्ती का नोटिफिकेशन, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने Senior Computer Instructor एवं Basic Computer Instructor संयुक्त सीधी भर्ती 2026 (वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती-2026) का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन ऑफिसियल वेबसाईट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है, इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित जानकारी जैसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया आवेदन कैसे करे आदि की जानकारी उपलब्ध कारवाई गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिसियल अधिसूचना को अवश्य पढे।

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

संस्कृत शिक्षा विभाग के लिये राजस्थान संस्कृत शिक्षा राज्य एवं अधीनस्थ सेवा (विद्यालय शाखा) नियम-2015 यथा संशोधित, तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिये राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवा नियम-2021 यथा संशोधित के अन्तर्गत वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल 322 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 288 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 34) एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल 3629 (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2936 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 693) पदों पर भर्ती हेतु निर्धारित प्रपत्र मे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा विज्ञापन में वर्णित शर्तों एवं निर्बन्धनों के अध्यधीन ऑनलाईन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किये जाते है।

Important Date

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के लिए आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 25 मई 2026 है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 है।

Application Fee Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के लिए आवेदन शुल्क General / OBC Creamy Layer ₹600, OBC NCL / MBC / EWS ₹400, SC / ST ₹400, दिव्यांगजन ₹400 का आवेदन शुल्क रखा गया है, आवेदन शुल्क SSO Portal के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

Age Limit

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Educational Qualification Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक एवं बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती-2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता Computer Science / Information Technology / Electronics / Computer Application में Degree, Diploma या Polytechnic योग्यता होना आवश्यक है।

How To Apply Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

आवेदन प्रक्रिया :- बोर्ड द्वारा आवेदन Online Application Form माध्यम से ही प्राप्त किये जाएंगे जिन्हें राज्य के अधिकृत / निर्धारित ई-मित्र कियोस्क / जन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने से पूर्व सर्वप्रथम अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन आवश्यक रूप से कर लेंवे। तदुपरान्त ही अभ्यर्थी ऑनलाईन आवेदन करें। ऑनलाईन आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नानुसार होगी:-

ऑनलाईन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एस.एस.ओ पोर्टल http://sso.rajasthan.gov.in से Login करने के उपरांत Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal का चयन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी Apply Now पर क्लिक करेगा। यदि अभ्यर्थी द्वारा OTR (One Time Registration) का एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा नहीं किया गया है, तो अभ्यर्थी को सर्वप्रथम OTR (One Time Registration) टैब पर अपनी श्रेणी Unreserved (UR) अथवा Reserved (EWS/OBC-NC/MBC-NC/SC/ST/SAH) श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य का विवरण दर्ज करके निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। ऑनलाईन आवेदन में अभ्यर्थी को OTR (One Time Registration) के समय भरी गई श्रेणी, दिव्यांगता की स्थिति व गृह राज्य भरे हुए मिलेंगें। Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

अतः अभ्यर्थी OTR (One Time Registration) प्रक्रिया को सावधानी से भरें। OTR प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से आवेदन कर सकेगा। आवेदक को ऑनलाईन आवेदन में शारीरिक दृश्य चिन्ह (visible body mark) भरना अनिवार्य है।

बोर्ड द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र मे शैक्षणिक योग्यता व भर्ती संबंधी अन्य दस्तावेज एवं प्रविष्टियाँ भरने की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया हैं। इस संबंध में दिशा निर्देश विज्ञप्ति एवं सहायता दस्तावेज बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड किये गए है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इन दस्तावेजों का भली प्रकार अध्ययन करने के उपरान्त ही ऑनलाईन आवेदन भरें।

OTR डेशबोर्ड के ODV सेक्शन में अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता का चुनाव सावधानीपूर्वक करें। भर्ती विज्ञप्ति में निर्धारित नियमों के अनुसार योग्यता संबंधी दस्तावेज अभ्यर्थियों द्वारा डॉक्यूमेंट डिटेल्स सेक्शन में अपलोड किए जायेंगे। ऑनलाईन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी सुनिश्चित कर लेंवें कि उसकी शैक्षणिक योग्यता, भर्ती विज्ञप्ति नियमों के अनुरूप हैं. तदुपरांत ही ऑनलाईन आवेदन भरें। स्वयं की शैक्षणिक योग्यता व दस्तावेजों की, भर्ती विज्ञप्ति नियमों के अनुरूपता एवं सत्यता के लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होगा।

यदि किसी भी स्तर पर प्रदान की गई जानकारी गलत, अपूर्ण या भ्रामक पायी जाती है, तो उसके लिए अभ्यर्थी स्वंय जिम्मेदार होगा। ऐसी स्थिति में भर्ती प्रकिया के किसी भी चरण पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त किया जा सकता है तथा उसके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 एवं भर्ती / विज्ञप्ति नियमों के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।

आवेदन पत्र में अभ्यर्थी द्वारा OTR में दर्ज की गई सूचनाएं प्रदर्शित रहेंगी एवं उसमें संशोधन नहीं किया जा सकेगा। अन्य सभी सूचनाएँ अभ्यर्थी को सावधानी पूर्वक भरनी होगी। ई-मेल संचालक द्वारा ऑनलाईन आवेदन में यदि कोई गलत प्रविष्टि की जाती है तो उसे अभ्यर्थी की ही गलती माना जावेगा। आवेदन पत्र को Final Submit करते ही अभ्यर्थी का ऑनलाईन आवेदन क्रमांक जेनरेट हो जायेगा। अभ्यर्थी को इस ऑनलाईन आवेदन पत्र का प्रिन्ट अपने पास सुरक्षित रख लेना चाहिए। अभ्यर्थी को एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवाने हेतु किसी अन्य पोर्टल अथवा सुविधा का उपयोग नहीं करने की सलाह दी जाती है।

1. अभ्यर्थी एकबारीय पंजीयन शुल्क का भुगतान आवेदन की अंतिम दिनांक से पूर्व सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की भुगतान संबंधित Transaction के लम्बित रहने का सत्यापन समय रहते हो सके अन्यथा इसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।

II. अभ्यर्थी अपने स्वयं का ही मोबाईल नम्बर एवं स्वयं की ई-मेल आई.डी. दर्ज करें तथा नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण होने तक इसे नहीं बदलें। ज्ञातव्य रहे कि महत्वपूर्ण सूचनाऐं आवेदन में दर्ज मोबाईल नम्बर एवं ई-मेल आई.डी. पर ही भेजी जाती है। आवेदक अपनी स्वयं की SSO ID से ही आवेदन भरना सुनिश्चित करें। अन्य दूसरी SSO ID से भरा गया आवेदन मान्य नहीं किया जावेगा।

III. आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात् ऑनलाईन आवेदन पत्र क्रमांक आवश्यक रूप से प्राप्त होगा और यदि

आवेदन पत्र क्रमांक (Application ID) अंकित या प्राप्त नहीं हुआ है, तो इसका अर्थ यह है कि उसका आवेदन पत्र

स्वीकार नहीं हुआ है। आवेदन पत्र के Preview को आवेदन का Submit होना नहीं माना जायेगा। IV. अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित तिथि तक ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य होगा, किसी भी परिस्थिति में ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

Official NotificationClick Here
Apply OnlineRajasthan Single Sign On
Join TelegramClick Here