Posted in

पद्म पुरस्कार 2020 सूची: Free PDF Download

 भारत सरकार ने 26 जनवरी 2020 को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी | इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण तथा 118 को पद्मश्री पुरस्कार मिला है| 

पद्म पुरस्कार 2020 सूची:  Free PDF Download

Padma Awards 2020 List: हाल ही मे, 08 नवंबर 2021 को अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, अदनान सामी, पीवी. सिंधू सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म अवार्ड्स के लिए सम्मानित किया गया है| राष्ट्रपति भवन मे आयोजित हुए इस कार्यक्रम मे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने पुरस्कारों का वितरण किया| 

भारत सरकार ने 26 जनवरी 2020 को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी | इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण तथा 118 को पद्मश्री पुरस्कार मिला है| इस बार 33 महिलाओं को पद्म पुरस्कार मिले हैं| जिनमें 18 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी से हैं जबकि बारह पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं| जबकि, अभिनेत्री कंगना रनौट, फ़िल्म निर्माता एकता कपूर को मिला है| 

टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल व अभिनेत्री कंगना रनौट को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया| जबकि हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया|

पद्म विभूषण 2020 विजेताओं की सूची: जॉर्ज फ़र्नाडिस (मरणोपरांत), अरुण जेटली (मरणोपरांत), पेजावरा मठ के महंत विश्वेशातीर्थ (मरणोपरांत), सुषमा स्वराज (मरणोपरांत), मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, मेरी कॉम, छन्नू लाल मिश्रा इत्यादि|

पद्म भूषण 2020 विजेताओं की सूची: ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, उत्तराखंड के जाने-माने पर्यावरणविद और समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, एम. मुमताज अली, मुजफ्फर हुसैन बेग, अजय चक्रवर्ती, मनोज दास, बालकृष्ण दोशी, कृष्णाम्मल जगन्नाथन, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर, सेरिंग नंडोल, प्रख्यात उद्योगपति आनंद महिंद्रा, नीलकंठ रामकृष्ण माधव मेनन (मरणोपरांत), सैयद मुआजेम अली (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रीकर (मरणोपरांत), प्रो. जगदीश सेठ और उद्योगपति वेणु श्रीनिवासन इत्यादि|

पद्मश्री 2020 विजेताओं की सूची: अदनान सामी, करण जौहर, कंगना रनौत, एकता कपूर, सुरेश वाडकर, उद्योगपति भरत गोयनका, हॉकी खिलाड़ी जीतू राय और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत), जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, जावेद अहमद टाक, तुलसी गोडा, सत्यनारायण मुंदयूर, अब्दुल जब्बार, उषा चौमार, पोपटराव पवार, हरेकाला हजब्बा, अरुणोदय मंडल, राधामोहन और साबरमती, कुशल कोनवार शर्मा, त्रिनिती सावो, रविकन्नन, एस रामकृष्णन आदि शामिल है|

Find More Award News