Posted in

Obituaries News: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का 82 वर्ष वर्ष की आयु में निधन

Odisha former CM Shri Hemananda Biswal passed away: हेमानंद बिस्वाल पिछले कई दिनों से बीमार थे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बड़े नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया|

Obituaries News: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का 82 वर्ष वर्ष की आयु में निधन

Hemananda Biswal passed away: हाल ही में, ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रमुख आदिवासी नेता हेमानंद बिस्वाल का 25 फरवरी 2022 को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बड़े नेता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया|

हेमानंद बिस्वाल पिछले कई दिनों से बीमार थे| प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल जी के निधन से व्यथित हूं. वे कई सालों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और लोगों के बीच खूब काम किया है| इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं|

READ IN ENGLISH: Click Here

 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा उन्हें पार्टी का कद्दावर नेता बताया| राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हेमानंद बिस्वाल जी के परिवार एवं करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता थे तथा उन्हें एक महान आदिवासी नेता के रूप में याद किया जाएगा|

हेमनंद बिस्वाल:- 

हेमनंद बिस्वाल को ओडिशा में दलितों एवं आदिवासियों का बड़ा नेता माना जाता रहा है क्योकिं उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में इन समुदायों हेतु खासतौर पर काम किया है| हेमनंद बिस्वाल ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री बने थे| उन्होंने पहला चुनाव साल 1974 में कांग्रेस के टिकट पर सुंदरगढ़ जिले की लाइकेरा सीट से लड़ा था| वे 6 बार इस सीट से विधायक बने|

01 दिसंबर 1939 को जन्मे बिस्वाल दो बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे| आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के रूप में उनका पहला कार्यकाल 07 दिसंबर 1989 से 05 मार्च 1990 तक और दूसरा 06 दिसंबर 1999 से 05 मार्च 2000 तक था| उन्हें साल 2009 में सुंदरगढ़ सीट से लोकसभआ सांसद चुना गया| उन्हें ओडिशा में आदिवासी समाज का नेता कहा जाता था|  

Find More Obituaries News