Posted in

Rajasthan DLSA Recruitment 2026: राजस्थान डीएलएसए पैरा लीगल वालंटियर भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan DLSA Recruitment 2026

Rajasthan DLSA Recruitment 2026 राजस्थान में एक और भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, राजस्थान डीएलएसए पैरालेगल वालंटियर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, डीएलएसए पैरालेगल वालंटियर भर्ती के लिए अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है, इस आर्टिकल में भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जेसे आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया, आवेदन कैसे करे आदि की जानकारी उपलब्ध कारवाई गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ऑफिसियल अधिसूचना को अवश्य पढे, जिसका लिंक इस आर्टिकल के अंत में दिया गया है।

Rajasthan DLSA Recruitment 2026

Application Fee

राजस्थान डीएलएसए पैरा लीगल वालंटियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

Age Limit

राजस्थान डीएलएसए पैरा लीगल वालंटियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है। और अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष रखी गई है। आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी ऑफिसियल अधिसूचना में देखे।

Educational Qualification Rajasthan DLSA Recruitment 2026

आवेदक को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकेण्डरी परीक्षा अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उतीर्ण किया हुआ होना चाहिये। अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिन्दी लिखने व पढने की कुल मिलाकर अच्छी व व्यापक जानकारी व क्षमता होनी चाहिये।

आवेदन पत्र इस परीक्षा हेतु अभ्यर्थी को आवेदन पत्र विज्ञप्ति में दिये गये प्रफोर्मा में प्रस्तुत करना होगा।

परीक्षा आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा तथा साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नियमानुसार प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने पर उन्हें सफल घोषित किया जायेगा तथा सफल घोषित किये जाने के पश्चात् उन्हें पैनल में सम्मिलित किया जावेगा।

चरित्रः– आवेदक द्वारा ऐसे दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा प्रदत चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है जो आवेदक के संबंधी न हो। ऐसे चरित्र प्रमाण पत्र छः माह की अवधि से अधिक पुराने नही होने चाहियें।

शारीरिक योग्यताः– आवेदक को मानसिक व शारीरिक रूप से पूर्ण स्वस्थ्य होना चाहिये तथा उसमें किसी प्रकार का शारीरिक दोष जो किसी सामान्य सेवाओं के परिपालन में बाधा डालता हो, नही होना चाहिये।

आवेदन पत्र के साथ निम्न प्रलेख प्रस्तुत किया जावें

जन्मतिथि प्रमाण पत्र हेतु सैकेण्डरी परीक्षा की अंकतालिका अथवा प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति।

शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति।

दो मूल चरित्र प्रमाण पत्र दिनांक सहित जो छः माह से अधिक पुराने नही होने चाहिये।

आवेदन पत्र पर स्वयं का हस्ताक्षरयुक्त पासपोर्ट साईज का नवीनतम फोटो लगा होना चाहिये।

जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति।

आधार कार्ड/राशन कार्ड की सत्यापित प्रति।

आवेदक द्वारा जिस प्राधिकरण/तालुका विधिक सेवा समिति के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसके क्षेत्राधिकार में आने वाले गांव का स्थानीय निवासरत होने का सत्यापन के संबंध में आधार कार्ड/राशन कार्ड / मतदाता पहचान पत्र/मूल निवास या अन्य कोई समकक्ष प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति।

किसी प्रकार का कोई मुकदमा लंबित नही होने का स्व-प्रमाणित शपथ-पत्र।

यदि आवेदक सेवानिवृत्त अध्यापक या राजकीय कर्मचारी / वरिष्ठ नागरिक/एम. एस. डब्ल्यू छात्र या छात्रा व अध्यापक, आंगनबाडी कार्यकर्ता / डॉक्टर/फिजिशियन/छात्र/छात्रा / व विधि छात्र/छात्रा (जब तक वकालत के लिए एनरोल न हो)/ गैर राजनीतिक दलों के सदस्य / सेवाभावी एन. जी.ओ., क्लब्स, महिला ग्रुप, मैत्री संगम स्वयं सहायता समुह से संबंधित प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित प्रति।

पात्रता

पैरा लीगल वॉलेन्टियर का चयन करते समय यदि अधिक आवेदन पत्र प्राप्त होते है तो उन्हें शॉर्ट लिस्टिंग कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। यदि स्थानीय निवासी ना मिले तो संबंधित पंचायत समिति के निवासी पर विचार किया जायेगा। निवास स्थान का सत्यापन आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि के अवलोकन पश्चात किया जायेगा। निम्नांकित व्यक्ति भी पैरा लीगल वॉलेन्टियर चयन हेतु आवेदन कर सकते है-

  • सेवानिवृत अध्यापक या राजकीय कर्मचारी
  • एम.एस.डब्ल्यू छात्र-छात्रा व अध्यापक
  • आंगनबाडी कार्यकर्ता
  • सेवाभावी एनजीओ, क्लब, महिला समूह, मैत्री संगम, स्वयं सहायता समूह
  • छात्र-छात्रा
  • गैर राजनीतिक दलों के सदस्य
  • वरिष्ठ नागरिक
  • विधि छात्र-छात्रा (जब तक वकालत लिए एनरोल न हो)
  • डॉक्टर/फिजिशियन

How To Apply Rajasthan DLSA Recruitment 2026

राजस्थान डीएलएसए भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।

सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर उसे ध्यान पूर्वक भरना है। और अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी इसके साथ में अटैच करनी है।

आवेदन फॉर्म में दिए गए निर्धारित स्थान पर आपको अपने सिग्नेचर करने हैं और अपनी फोटो चिपकानी है इसके पश्चात आवेदन फार्म को एक उचित प्रकार के लिफाफे के अंदर आपको डालना होगा।

अब इस आवेदन फार्म को आपको नोटिफिकेशन के अंदर प्रत्येक जिले की डेट दी गई है अंतिम तिथि उससे पहले आपको भौतिक रूप से जमा करना होगा।

Rajasthan DLSA Dausa Vacancy 2026 NotificationClick Here
Rajasthan DLSA Sikar Vacancy 2026 NotificationClick Here
Rajasthan DLSA Hanumangarh Vacancy 2026 NotificationClick Here
Rajasthan DLSA Jhalawar Recruitment 2026 NotificationClick Here
Rajasthan DLSA Sawai Madhopur Recruitment 2026 NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Home PageClick Here

इस वेबसाइट पर आपको सरकारी नौकरी, शिक्षा समाचार, सरकार की सभी योजनाएं सभी ब्रेकिंग न्यूज़ की अपडेट सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती है। अभी हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े: Click Here