Posted in

World Day of the Sick 2022: जानें कब और क्यों मनाया जाता है बीमारों का विश्व दिवस?

 पूरी दुनिया में करोड़ों- अरबों लोग है, जो किसी ना किसी बीमारी से परेशान रहते हैं। उन्हीं लोगों के लिए प्रार्थना करने के लिए हर साल बीमारों का विश्व दिवस (World Day of the Sick) मनाया जाता है|

World Day of the Sick 2022: जानें कब और क्यों मनाया जाता है बीमारों का विश्व दिवस?

World Day of the Sick: प्रति वर्ष 11 फरवरी को बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना करने के लिए बीमारों का विश्व दिवस मनाया जाता है| इस बार 30 वां विश्व बीमार दिवस मनाया जा रहा है| जिसकी शुरूआत 1992 में पोप जॉन पॉल द्वितीय ने की थी| 

बीमारों का विश्व दिवस की थीम:

वर्ष 2022 में बीमारों का विश्व दिवस की थीम “दयालु बनो, क्योंकि तुम्हारे पिता दयालु हैं”। इस दिन, संत पापा फ्रांसिस हमें याद दिलाते हैं कि “बीमारों के लिए पिता के दयालु प्रेम का सर्वोच्च गवाह उनका इकलौता पुत्र है”|  

READ IN ENGLISH: Click Here

बीमारों का विश्व दिवस का इतिहास:

पोप जॉन पॉल II को 1991 की शुरुआत में पार्किंसंस रोग का पता चला था और 2001 में इस बीमारी की पुष्टि हुई| ऐसा माना जाता है कि बीमारी के निदान के एक साल बाद 1992 में उन्होंने बीमारों का विश्व दिवस मनाने का फैसला लिया गया था| 2005 में विश्व बीमार दिवस का विशेष महत्व था, क्योंकि बीमार पोप की बाद में इसी वर्ष 2 अप्रैल को मृत्यु हो गई| 

महत्व: 

विश्व भर में लोग इस दिन बीमारों और उनके देखभाल करने वालों के लिए प्रार्थना करने के लिए समय निकालते हैं| विभिन्न संगठन इस दिन को मुख्य रूप से बीमारों को दवाएं, खाना और जरूरी समान वितरित का कार्य करते हैं| 

Find More Important Days News