Navratri 2021 Muhurat: नवरात्री मुहर्त (07 Oct – 15 Oct 2021), जाने नवरात्रि 2021 स्थापना के बारे में

Posted by

spiritual,puja path,Navratri 2021 Muhurat, Navratri 2021 Kalash Sthapana Muhurat, Navratri 2021 Ghat Sthapana Muhurat, Navratri Kalash Sthapana 2021, Navratri, Dussehra 2021, Kab Hai Dussehra 2021, Durgashtami 2021 Date, Navratri Hawan 2021 Date, Kalash Sthapana 2021 Abhijit Muhurat, Vijayadashmi 2021 Date, Durga Visarjan 2021 Date, Navratri

Navratri 2021 Muhurat:

इस वर्ष 2021 में नवरात्रि 07 अक्टूबर (गुरुवार) से चित्रा नक्षत्र, वैधृति योग में प्रारम्भ हो रही है। यह नवरात्रि 2021 प्रकृति की मौलिक शक्ति की आराधना के साथ जन-जन में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार करने वाला पवित्र पक्ष होता है। नवरात्री 2021: 07 अक्टूबर को दिन में 03 बजकर 28 मिनट तक आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रहेगी। अतः शाम को द्वितीया का चन्द्र-दर्शन तुला राशि में होगा। इस दौरान चन्द्रमा अपनी उच्च राशि में होने के कारण वृष एवं तुला राशि वालों के लिए अति फलदायक रहेगा।

नवरात्रि 2021 हवन (Hawan):

महानवमी के दिन यानि 14 अक्टूबर गुरुवार को होगी। नवरात्रि समाप्ति से सम्बंधित हवन-पूजन, कन्या पूजन 14 अक्टूबर गुरुवार को रात्रि 9:52 बजे तक नवमी पर्यंत किया जा सकता है। इस नवरात्रि व्रत का पारण 15 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातःकाल होगा।

नवरा​​त्रि 2021 कलश स्थापना मुहूर्त ( Kalash Muhrat) :

इस नवरात्री 2021 को चित्रा नक्षत्र एवं वैधृति योग नवरात्रि आरंभ के कलश-स्थापन हेतु वर्जित कहा गया है। अतः 07 अक्टूबर को कलश-स्थापन के लिए अभिजित मुहूर्त ज्योतिष शास्त्र में सर्वोत्तम माना गया है। इस नवरात्री 2021 मुहूर्त में उपस्थित अनेक दोषों का स्वतः नाश हो जाता है।

यह कलश स्थापना मुहूर्त दिन में 11:37 बजे से दिन में ही 12:23 बजे तक है। इसी समय के अंदर कलश-स्थापन शुभ होगा। इसके अतिरिक्त यदि कोई प्रातःकाल कलश स्थापना करना चाहे तो प्रातः कलश-स्थापन मुहूर्त 6:54 बजे से 9:14 बजे के बीच तुला लग्न में किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *