,

कोविड -19: नया कोरोनावायरस संस्करण इतना डरावना क्यों है …

Posted by

 कोरोना वायरस अब तक कई रूप सामने आ चुके हैं, जिसमें डेल्टा सबसे ज्यादा खतरनाक था| इसके अलावा अल्फा, बीटा और ऐसे ही कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं| आईए जानें हैं इन वेरिएंट्स का नामकरण कैसे होता है| ध्यान रहे कि ओमिक्रोन 15वां वेरिएंट है|

कोविड -19: नया कोरोनावायरस संस्करण इतना डरावना क्यों है ...

हाल ही मे, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के एक नए वेरिएंट को लेकर चिंता ज़ाहिर की है| WHO ने इसे तकनीकी शब्दावली में ‘चिंता वाला वेरिएंट’ (वेरिएंट ऑफ़ कंसर्न/वीओसी) बताते हुए इसे ‘ओमीक्रोन’ नाम दिया है|

ओमिक्रॉन BA.2: जानिए  क्या है ओमिक्रॉन वेरिएंट का वर्जन? 

डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह काफी तेज़ी से और बड़ी संख्या में म्यूटेट होने वाला वेरिएंट है| डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि इस वेरिएंट के कई म्यूटेशन चिंता पैदा करने वाले हैं इसलिए शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर WHO ने कहा है कि इस म्यूटेशन के चलते संक्रमण का ख़तरा बढ़ गया है|

इस वेरिएंट के सामने आने के बाद दुनिया के कई देशों ने दक्षिणी अफ्रीका से आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है| दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बॉब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो और इस्वातिनी से आने वाले लोग ब्रिटेन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बशर्ते वे ब्रिटेन या आयरलैंड के नागरिक या ब्रिटेन के निवासी न हों|

Read In English- कोविड -19: नया कोरोनावायरस संस्करण इतना डरावना क्यों है … 

अमेरिकी अधिकारियों ने भी दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बॉब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोज़ाम्बिक और मलावी से आने वाली उड़ानों को रोकने का फ़ैसला लिया है| ये प्रतिबंध सोमवार से लागू होंगे| कोरोना के नए वेरिएंट मिलने की ख़बर से दुनिया भर के शेयर बाज़ारों में शुक्रवार को तेज़ गिरावट दर्ज की गई|

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन ने भारत समेत कई देशों की चिंता बढ़ा दी है| भारत ने जहां 12 देशों के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर जांच अनिवार्य कर दिया है वहीं अमेरिका आठ दक्षिणी अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है|

 Find More Health News

Corona Strain,coronavirus,COVID-19,COVID19,Delta variant,Mutation,Omicron,RNA,covid sigma variant,new variant of covid,b.1.617.2 variant,name of indian variant of coronavirus,covid-19 indian variant name,covid-19 variant names,how are covid variants named,new corona variant name

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *