,

किसान आंदोलन के नेता रहे गुरनाम सिंह चढ़ूनी की सियासत में एंट्री, नई पार्टी बनाई

Posted by

 किसान आंदोलन के नेता और भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है| चढ़ूनी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पंजाब चुनाव से करेंगे|

किसान आंदोलन के नेता रहे गुरनाम सिंह चढ़ूनी की सियासत में एंट्री, नई पार्टी बनाई

किसान आंदोलन के नेता और भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है| चढ़ूनी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत पंजाब चुनाव से करेंगे| उनकी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी| 

किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी का ऐलान किया| उनकी पार्टी का नाम संयुक्त संघर्ष पार्टी होगा| गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि उनकी पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ पंजाब का चुनाव लड़ेगी| उन्होंने बताया कि संयुक्त संघर्ष पार्टी 2022 में पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी|

READ IN ENGLISH- 

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आगे कहा कि ज़्यादातर राजनैतिक पार्टियों पर पैसे वाले लोगों का क़ब्ज़ा है| देश में पूंजीवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, अमीर और गरीब के बीच बड़ी खाई बढ़ती जा रही है| उन्होंने कहा कि पैसे वाले लोग गरीबों के लिए नीतियां बना रहे हैं| उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जाति और धर्म से ऊपर होगी और धर्मनिरपेक्ष होगी| चढ़ूनी ने कहा कि ये सब धर्मों, सब जातियों की पार्टी होगी| इस पार्टी में ग्रामीण, शहरी, मज़दूर, किसान, रहड़ी, पटरी के लोग शामिल होंगे|

Find More Politics News

Assembly Elections 2022: पंजाब में अकाली दल और बसपा का गठबंधन, यूपी को लेकर मायावती ने क्या कहा, जानें

Keyword Highlight- 

gurnam singh chadhuni, punjab election, संयुक्त संघर्ष पार्टी, gurnam singh chaduni wiki, gurnam singh chaduni party, party name, family, party name गुरनाम सिंह चढूनी विकिपीडिया, गुरनाम सिंह चढूनी का परिचय, गुरनाम सिंह चढूनी कौन हैं, गुरनाम सिंह चढूनी twitter, Gurnam Singh Chaduni, Gurnam Singh Chaduni  new party, Chandigarh news, Sanyukt Sangharsh Party

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *