, ,

70th Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का ताज

Posted by

 70th Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का ताज

70th Miss Universe 2021: भारत की हरनाज संधू ने जीता मिस यूनिवर्स 2021 का ताज


मिस यूनिवर्स 2021: हाल ही में 12 दिसम्बर को इज़राइल में आयोजित 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट का खिताब भारत की हरनाज संधू को मिला है| इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था| 

इसमें टॉप 3 देशों की महिलाओं में भारत की हरनाज संधू ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम किया| संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 एंड्रिया मेजा ने की| दिया मिर्जा भी इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से पहुंचीं| उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया था| 

सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आज के समय में दबाव का सामना कर रही उन युवा महिलाओं को वो क्या सलाह देना चाहेंगी जिससे वो उसका सामना कर सकें? इस पर हरनाज संधू ने जवाब दिया, “आज के युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका ख़ुद पर भरोसा करना है। आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर निकलिए, खुद के लिए बोलिए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेता हैं। मैं अपने आप पर विश्वास करती हूं और इसीलिए मैं आज यहां पर खड़ी हूं।” इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया|

READ IN ENGLISH – 

टॉप 3 में रहीं हसीनाएं

  • हरनाज कौर संधू पहले स्थान पर रहीं
  • मिस पराग्वे दूसरे नंबर पर रहीं
  • मिस साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर रहीं

 हरनाज

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू (21 साल) पेशे से एक मॉडल हैं| हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक ही पहुंच सकी थीं| मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं। 

इससे पहले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है| हरनाज भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं| साल 1994 में सुष्मिता सेन ने इस ताज को हासिल किया था| वहीं, साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था|

Find More Awards News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *