IPL 2022 News: गौतम गंभीर की IPL 2022 में इस टीम में हो रही है वापसी, जानें क्या होगी भूमिका

Posted by

 IPL 2022 News: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर IPL में लखनऊ टीम के मेंटॉर नियुक्त किए गए हैं|


IPL 2022 News: गौतम गंभीर की IPL 2022 में इस टीम में हो रही है वापसी, जानें क्या होगी भूमिका


Gautam Gambhir Appointed Mentor Of Lucknow Franchise: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर को लखनऊ फ्रेंचाइजी का मेंटर नियुक्त किया गया है| ध्यान रहे कि लखनऊ और अहमदाबाद फ्रेंचाइजी IPL 2022 नयी टीमें शामिल हो रही हैं, जिससे टीमों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है|

लखनऊ टीम से जुड़ने के बाद गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा- डॉ गोयनका और आरपीएसजी ग्रुप को यह शानदार अवसर देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। टूर्नामेंट जीतने की आग अभी भी मेरे अंदर जलती है। एक विजेता के रूप में विरासत छोड़ने की इच्छा अभी भी चौबीसों घंटे प्रोत्साहित करती है। मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की टीम के लिए लड़ूंगा।’

फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने गंभीर का आरपीएसजी परिवार में स्वागत करते गुए कहा- “गौतम का एक शानदार रिकॉर्ड है| मैं उनके क्रिकेट अनुभवों का सम्मान करता हूं और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं|” 

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लावर को लखनऊ फ्रेंचाइजी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है| फ्लावर पिछले दो सत्र से पंजाब किंग्स के सहायक कोच के रूप में कार्य कर रहे थे| पिछले दो सत्र से पंजाब के कप्तान रहे केएल राहुल के भी लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़ने की संभावना बताई जा रही है|

गौतम गंभीर: 

गौतम गंभीर 2018 से आईपीएल नहीं खेल रहे है उसके बावजूद गंभीर अभी भी टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं| उन्होंने IPL करियर में 154 मैचों में 31.01 के शानदार औसत से 4218 रन बनाए हैं| इसमें 36 अर्धशतक शामिल हैं|

Find More Sports News

गौतम गंभीर बने लखनऊ टीम के मेंटॉर, गौतम गंभीर की ipl में वापसी, गौतम गंभीर, Lucknow franchise news, know about Lucknow franchise, gautam gambhir news, Gautam Gambhir mentor Lucknow franchise, gautam gambhir ipl team, Gautam Gambhir IPL Stats, Gautam Gambhir ipl new team,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *