,

नया मुख्य आर्थिक सलाहकार: केंद्र सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया, जानें इनके बारे में

Posted by

 New Chief Economic Adviser: नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति बजट से पहले की गयी है| भारत सरकार दो दिनों के बाद 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण जारी करने वाली है| 01 फरवरी को साल 2022-23 के लिए बजट भी पेश किया जायेगा|

नया मुख्य आर्थिक सलाहकार: केंद्र सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया, जानें इनके बारे में

मुख्य आर्थिक सलाहकार: हाल ही में डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार (NEW Chief Economic Adviser) नियुक्त किया गया है| वित्त मंत्रालय ने 28 जनवरी 2022 को एक ट्वीट कर कहा कि सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है| डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने केवी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे|

नए मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति बजट से पहले की गयी है| भारत सरकार दो दिनों के बाद 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण जारी करने वाली है| 01 फरवरी को साल 2022-23 के लिए बजट भी पेश किया जायेगा|

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने केवी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे| केवी सुब्रमण्यम ने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा पर दिसंबर 2021 में मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) का पद छोड़ दिया| डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने 28 जनवरी 2022 को सीईए का पद संभाल लिया है|

READ IN ENGLISH: Click Here

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन :

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की| उन्होंने सार्वजनिक नीति में अनुसंधान और शिक्षा हेतु एक स्वतंत्र केंद्र तक्षशिला इंस्टीट्यूशन की सह-स्थापना में योगदान दिया है| इसके अतिरिक्त वे एक लेखक, शिक्षक और परामर्श जैसी कई भूमिकाएं निभा चुके हैं|

डॉ. वी अनंत नागेश्वरन IFMR (आईएफएमआर) ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और Krea विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर रहे है| वे साल 2019 से साल 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य थे| वे सिंगापुर के कई शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षक रह चुके हैं|

Find More Appointment News

News Keywords: 

Dr.V Ananth Nageswaran appointed as Chief Economic Advisor, to replace KV Subramanian,economic advisor, chief economic advisor upsc, chief economic advisor salary, list of chief economic advisor of india, chief economic advisor of india 2021, former chief economic advisor of india, dr anantha nageswaran wikipedia, dr v anantha nageswaran biography, dr v anantha nageswaran twitter, anantha nageswaran blog, anantha nageswaran biodata, anantha nageswaran profile, v anantha nageswaran profile, anantha nageswaran birth place, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *