,

पंडित बिरजू महाराज का निधन: 83 साल की उम्र में ली अंतिम साँसे, जानें इनके बारे में सब कुछ

Posted by

 Pandit Birju Maharaj Passed Away: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की आयु में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है| पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज ने रविवार की रात में अंतिम सांस ली| 

पंडित बिरजू महाराज का निधन: 83 साल की उम्र में ली अंतिम साँसे, जानें इनके बारे में सब कुछ

Pandit Birju Maharaj Passed Away: प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की आयु में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है| पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज ने रविवार की रात में अंतिम सांस ली| जिसकी जानकारी बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए दी| 

जन्म: 

बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ के ‘कालका-बिन्दादीन घराने’ में हुआ| बिरजू महाराज का मूल नाम दुखहरण था| जो बाद में बदल कर ‘बृजमोहन नाथ मिश्रा’ हुआ| इनके पिता का नाम जगन्नाथ महाराज था, जो ‘लखनऊ घराने’ से थे और वे अच्छन महाराज के नाम से जाने जाते थे|

ऐसा माना जाता है कि बिरजू महाराज जिस अस्पताल में पैदा हुए, उस दिन वहां उनके अलावा बाकी सब लड़कियों का जन्म हुआ था, इसी वजह से उनका नाम बृजमोहन रख दिया गया| जो आगे चलकर ‘बिरजू’ और फिर ‘बिरजू महाराज’ हो गया|

READ IN ENGLISH- Click Here

बिरजू महाराज शिक्षक के रूप में 

बिरजू महाराज ने मात्र 13 साल की उम्र में ही दिल्ली के संगीत भारती में नृत्य की शिक्षा देना आरम्भ कर दिया था| उसके बाद उन्होंने दिल्ली में ही भारतीय कला केन्द्र में सिखाना आरम्भ किया| इसके बाद कलाश्रम नाम से दिल्ली में ही एक नाट्य विद्यालय खोला था|

पुरस्कार: 

बिरजू महाराज को 1986 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था| उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा कालिदास सम्मान मिले हैं| इनके साथ ही बिरजू महाराज को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं खैरागढ़ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि मानद मिली थी|

वर्ष 2016 में हिन्दी फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने पर नृत्य-निर्देशन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था| 2002 में उन्हें लता मंगेश्कर पुरस्कार मिला| वर्ष 2012 में ‘विश्वरूपम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन का और 2016 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था|

Find More Obituaries News

News Keywords: 

Pt birju maharaj news, birju maharaj death, kathak samrat birju maharaj died, pandit birju maharaj, pandit birju maharaj dead, pandit birju maharaj passed away, pandit birju maharaj news, pm modi, narendra modi, narendra modi twitter, पंडित बिरजू महाराज, कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, पंडित बिरजू महाराज का निधन, vishvarupm, birju maharaj family, बिरजू महाराज की कहानी, बिरजू महाराज का निधन, नहीं रहे बिरजू महाराज, renowned kathak dancer, kathak dancer birju maharaj passes away, birju maharaj is famous for, birju maharaj dies at 83, birju maharaj awards, birju maharaj, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *