, ,

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022: 29 बच्चों को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जानें विस्तार से

Posted by

Pradhanmantri Rashtriya Bal Puraskar 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के 29 छात्रों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PM Rashtriya Bal Puraskar 2022)  से सम्मानित किया| 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022: 29 बच्चों को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जानें विस्तार से

PM Rashtriya Bal Puraskar 2022: वर्ष 2022 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar – PMRBP) से 29 बच्चों को सम्मानित किया गया है| इन विजेताओं में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 15 लड़के और 14 लड़कियां शामिल हैं|  

 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) भारत सरकार द्वारा 6 श्रेणियों में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाता है| इसमें 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है| 

READ In English:- Click Here  

पीएमआरबीपी (PMRBP) 2022 के पुरस्कार विजेताओं को 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जिसे पीएम द्वारा कार्यक्रम के दौरान विजेताओं के संबंधित खातों में ऑनलाइन स्थानांतरित किया गया| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में बेटियों के काम की सराहना की|  पीएम ने कहा कि ये है नया भारत, जो इनोवेशन से पीछे नहीं हटता, साहस और संकल्प आज भारत की पहचान है|

इन पुरस्कारों का श्रेणीवार वितरण नीचे दिया गया है:-

  • नवाचार: 7
  • समाज सेवा: 4
  • शैक्षिक: 1
  • खेल: 8
  • कला और संस्कृति: 6
  • बहादुरी: 3

PMRBP 2022 के विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:-


नाम  श्रेणी  राज्य 
गौरी माहेश्वरी कला और संस्कृति राजस्थान
रेमोना इवेट परेरा कला और संस्कृति कर्नाटक 
देवी प्रसाद कला और संस्कृति केरल 
सैय्यद फतीन अहमद कला और संस्कृति कर्नाटक 
दौलास लम्बामयुम कला और संस्कृति मणिपुर 
धृतिष्मान चक्रबर्ती कला और संस्कृति असम 
गुरूगु हिमाप्रिया बहादुरी आंध्र प्रदेश 
शिवांगी काले बहादुरी महाराष्ट्र
धीरज कुमार बहादुरी बिहार 
शिवम रावत  नवाचार उत्तराखंड 
वैशालिनी एन सी नवाचार तमिलनाडु
जुई अभिजीत केस्कर नवाचार महाराष्ट्र
पुहाबी चक्रवर्ती नवाचार त्रिपुरा 
अस्वथा बिजू नवाचार तमिलनाडु
बनिता दास नवाचार ओडिशा 
तनिष सेठी नवाचार हरयाणा 
अवि शर्मा शैक्षिक मध्य प्रदेश 
मीधांश कुमार गुप्ता समाजसेवा पंजाब 
अभिनव कुमार चौधरी समाजसेवा उत्तर प्रदेश 
पल साक्षी समाजसेवा बिहार 
आकर्ष कौशल समाजसेवा हरयाणा 
आरुषि कोतवाल खेल जम्मू & कश्मीर 
श्रिया लोहिया खेल हिमाचल प्रदेश 
तेलुकुंता विराट चंद्र खेल तेलंगाना 
चंधारी सिंह चौधरी खेल उत्तर प्रदेश 
जिया राय खेल उत्तर प्रदेश 
स्वयम पाटील खेल महाराष्ट्र 
तारुशी गौर खेल चंडीगढ़ 
अन्वी विजय जंजारुकिया खेल गुजरात 

Find More National News 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *