मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क का निधन, जानें इनके बारे में सबकुछ

Posted by

 मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क का निधन:  इब्राहिम अश्क ने फिल्मों में बहुत से हिट गाने दिए हैं| उनकी बेटी मुस्सफा ने बताया कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया| 

मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क का निधन, जानें इनके बारे में सबकुछ


Lyricist-poet Ibrahim Ashk dies:  हाल ही में 70 वर्ष की आयु में मशहूर गीतकार इब्राहिम अश्क का निधन हो गया है| वे पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस से संक्रमित थे| उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी मुस्सफा ने करते हुये बताया कि उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली| 

इब्राहिम अश्क की पत्नी और तीन बेटियों हैं| इब्राहिम अश्क ने फिल्मों में बहुत से हिट गाने दिए हैं| उनकी बेटी मुस्सफा ने बताया कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया| अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके परिवार वालों को इस बात की जानकारी हुई को वो Covid पॉजिटिव हैं| 

READ IN ENGLISH- Click Here

इब्राहिम अश्क का जन्म: 

इब्राहिम अश्क का जन्म मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में हुआ| उनकी प्रारंभिक शिक्षा बड़नगर, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुई थी| उन्होंने साल 1973 में इंदौर विश्वविद्यालय से बीए और साल 1974 में इंदौर विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में एम ए किया था|

इब्राहिम अश्क का परिचय:  

इब्राहिम अश्क हिंदी और उर्दू कवि, पत्रकार, अभिनेता और फिल्म गीतकार थे| उन्होंने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों के लिए शानदार गीत लिखे थे| इसमें ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, ‘वेलकम’, ‘जानशीन’, ‘ब्लैक ऐंड वाइट’, ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ जैसी कई सारी फिल्में शामिल हैं|

इब्राहिम अश्क शायर भी थे| लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी| वे हिन्दी और उर्दू में कविता लिखते थे| उनका पूरा नाम इब्राहिम खान गौरी था| उन्होंने अपने नाम के आगे अश्क जोड़ा था|


Find More Obituaries News 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *