लोहड़ी 2022: क्या है इस त्योहार को मनाने की परंपरा, इतिहास, महत्व

Posted by

 लोहड़ी 2022: यह त्योहार नए फसल की तैयार होने की ख़ुशी में मनाया जाता है| इस दौरान आग के अलाव में गेंहूं की बालियों को डाला जाता है| इस दौरान आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें डाली जाती हैं| 

लोहड़ी 2022: क्या है इस त्योहार को मनाने की परंपरा, इतिहास, महत्व
Lohri 2022: लोहड़ी पारंपरिक तौर पर फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा विशेष त्योहार है

Lohri 2022: प्रति वर्ष उत्तर भारत में मकर संक्रांति से पहले वाले दिन लोहड़ी त्यौहार मनाया जाता है| यह त्यौहार सबसे अधिक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली मे धूम-धाम से मनाया जाता है| इस दिन किसान आग जलाकर नाचते गाते हैं और अग्नि को भी फसल से निकले दाने भेंट करते है| 

यह त्योहार नए फसल की तैयार होने की ख़ुशी में मनाया जाता है| इस दौरान आग के अलाव में गेंहूं की बालियों को डाला जाता है| इस दौरान आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें डाली जाती हैं| उसके बाद आग के समीप बैठकर गीत गाये जाते हैं और गज्जक और रेवड़ी खाई जाती हैं| कुछ लोग नृत्य कर लोगों का मनोरजंन करते हैं| वहीं, रात्रि में मक्के की रोटी और सरसों का साग बनाया जाता है| 

READ IN ENGLISH- 

लोहरी कहाँ मनाया जाता है?

लोहरी त्योहार पूरे विश्व भर में मनाया जाता है| लेकिन पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ये त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है| लोहड़ी पर बच्चे घर-घर लोहड़ी लेने जाते हैं और उन्हें खाली हाथ नहीं लौटाया जाता| 

लोहड़ी क्यों मनाते हैं?

जब मां सती अपने पिता के यज्ञ में शामिल होने पहुंची, तो वहां भगवान शिव के प्रति कटु और अपमानजनक शब्द सुनकर मां सती बेहद खिन्न होती है| तब मां सती पिता द्वारा आयोजित यज्ञ कुंड में समा जाती है| इसलिए मां सती की याद में प्रति वर्ष लोहड़ी मनाई जाती है| अर्थात इस पर्व को मां सती के अग्नि कुंड के प्राण आहुति देने की याद में मनाया जाता है|

नवविवाहित जोड़े के लिए लोहड़ी का महत्व: 

लोहड़ी नवविवाहित जोड़े और परिवार में जन्मे पहले बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होता है| इस दिन नई दुल्हन को उसकी ससुराल की तरफ से तोहफे दिए जाते हैं, तो वहीं नए शिशु को उपहार देकर परिवार में उसका स्वागत किया जाता है| 

Find More Festival News

News Keywords- 

Lohri significance,Lohri 2022 date,Lohri 2022,lohri festival, Lohri song, Lohri festival in hindi, Lohri wishes, Lohri 13 january, 13 january festival, Lohri, When Is Lohri, Lohri 2022, कब है लोहड़ी, क्यों मनाई जाती है लोहड़ी, क्या है लोहड़ी की कथा, lohri 2022, date and significance,significance of lohri, lohri katha, dulla bhatti story, लोहड़ी 2022, लोहड़ी का महत्व, happy lohri,lohri celebrations, lohri wishes, Lohri 2022, Lohri significance, Lohri importance, Lohri festival, Lohri date and time, Lohri pujan vidhi, Lohri katha, dulla bhatti story, significance of lohri 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *