, ,

स्मृति मंधाना चुनी गयी वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, जानें विस्तार से

Posted by

Smriti Mandhana:- आईसीसी ने साल 2021 का तीनों फॉर्मेट में बेस्ट वुमेन्स क्रिकेटर चुना है| यह खिताब उन्होंने दूसरी बार अपने नाम किया है|

स्मृति मंधाना चुनी गयी वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर, जानें विस्तार से


सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर 2021:  हाल ही में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को आईसीसी वुमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 (ICC Womens Cricketer Of The Year) चुना गया है|  स्मृति मंधाना को दूसरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया है| इससे पहले वर्ष 2018 में मिला था| 

स्मृति मंधाना ने इससे पहले साल 2018 में भी सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर एवं सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर का अवार्ड अपने नाम किया था| वे दो बार यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं| उनसे पहले झूलन गोस्वामी ने वर्ष 2007 में यह अवॉर्ड जीता था| 

Read In English:- Click Here  

स्मृति मंधाना दो बार यह अवॉर्ड जीतने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर हैं| उनके आलावा ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी दो बार (वर्ष 2017 व 2019) सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं| आईसीसी ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर अवॉर्ड की शुरुआत साल 2006 में की थी| 

स्मृति मंधाना का करियर:- 

स्मृति मंधाना ने वर्ष 2021 में 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से 855 रन बनाए| जबकि 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 31.87 की औसत और दो अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 255 रन बनाए| जब मंधाना ने साल 2018 में सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड जीता था, तब उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए थे| 

स्मृति मंधाना ने भारत के लिए चार टेस्ट, 62 वनडे और 84 टी20 मैच खेले हैं| उन्होंने टेस्ट मैचों में 46.42 की औसत से 325 रन बनाए हैं| इसमें एक शतक और पांच अर्द्धशतक शामिल हैं|  जबकि वनडे में 41.70 की औसत से 2377 रन बनाए हैं| इसमें उनके नाम चार शतक और 19 अर्द्धशतक शामिल हैं|  उन्होंने टी20 में 2593 की औसत से 1971 रन बनाए हैं| 

Find More Awards News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *