, ,

BBL 11: आईपीएल से पहले ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार पारी, अपने 100वें मैच में बनाया BBL का हाईएस्ट स्कोर

Posted by

 Big Bash League 2022: इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रिटेन किए गए ग्लेन मैक्सवेल ने 19 जनवरी 2022 को बिग बैश लीग में 22 चौके और 4 छक्के की मदद से 64 गेंद में नाबाद 154 रन की पारी खेली| 

BBL 11: आईपीएल से पहले ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार पारी, अपने 100वें मैच में बनाया BBL का हाईएस्ट स्कोर

ग्लेन मैक्सवेल की धमाकेदार पारी: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने बिग बैश लीग 2021-22 सीजन के अपने अंतिम मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में धमाकेदार पारी खेलते हुये होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 64 गेंदों में 154 रन बनाए| मैक्सवेल ने सिर्फ 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया| जो BBL का हाईएस्ट स्कोर है| 

मैक्सवेल की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों में 2 विकेट पर 273 रन बनाए| मैक्सवेल ने 154 रन बनाने के लिए 22 चौके और चार छक्के लगाए| इस पारी के साथ ही उन्होंने बिग बैश लीग के इतिहास में एक बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया| 273 का स्कोर बीबीएल इतिहास में सबसे अधिक टीम टोटल है| 

Read In English:- Click Here

मैक्सवेल ने मौजूदा बीबीएल सीजन के 13 मैचों में 468 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं| ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के शानदार फॉर्म का फायदा आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आगामी सीजन में मिलने वाला है, क्योंकि उन्हें आरसीबी द्वारा 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है| विराट कोहली के कप्तानी से हटने के बाद अब देखना बाकी है कि आरसीबी मैक्सवेल को कप्तानी जिम्मेदारी सौंपती है या नहीं|

19 जनवरी 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच की बात करें तो होबार्ट हरिकेंस ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया| पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 273 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होबार्ट हरिकेंस 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन ही बना पाई|

Find More Cricket News

News Keywords:- 

Big Bash League,first  in history to score 150 in the BBL, BBL 11, Glenn Maxwell, BBL history, Hobart Hurricanes, Melbourne Stars, glenn maxwell wife, glenn maxwell india, glenn maxwell: 100, glenn maxwell six, glenn maxwell ipl, glenn maxwell 145, glenn maxwell best, glenn maxwell bat, Marcus Stoinis, Nathan Coulter-Nile, Samuel Elliott, Brody Couch, Ben McDermott, Matthew Wade, D Arcy Short, Peter Handscomb, Tim David, Sandeep Lamichhane, Big Bash League, Cricket News In Hindi, Cricket News, बिग बैश लीग, ग्लेन मैक्सवेल, बीबीएल इतिहास, होबार्ट हरिकेंस, मेलबर्न स्टार्स, ग्लेन मैक्सवेल पत्नी, ग्लेन मैक्सवेल इंडिया, ग्लेन मैक्सवेल: 100, ग्लेन मैक्सवेल सिक्स, ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल, ग्लेन मैक्सवेल 145, ग्लेन मैक्सवेल बेस्ट, ग्लेन मैक्सवेल बैट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *