,

Vivo V23 Pro 5G और Vivo V23 5G की भारत में कीमतें, 5 जनवरी को भारत में लॉन्च

Posted by

 Vivo ने भारत में अपने मिड रेंज के प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Vivo V23 Series को लॉन्च किया है| इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo V23 और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन पेश किए गए हैं|

Vivo V23 Pro 5G और Vivo V23 5G की भारत में कीमतें, 5 जनवरी को भारत में लॉन्च

Vivo ने भारत में 5 जनवरी 2022 से अपने मिड रेंज के प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज Vivo V23 Series को लॉन्च किया है| इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Vivo V23 और Vivo V23 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं| इस स्मार्टफोन सीरीज की खास बात यह है कि यह कलर चेंजिंग बैक पैनल के साथ आते हैं|

ये दोनों स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 12GB RAM + 256GB में आते हैं| Vivo V23 Pro 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो 108MP कैमरे के साथ आया है| साथ ही, यह 50MP डुअल सेल्फी कैमरे के साथ आने वाली पहली स्मार्टफोन सीरीज है| 

READ IN ENGLISH – 

Vivo V23 Pro 5G

इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है| फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है| फोन में नॉच फीचर दिया गया है, जिसमें दो सेल्फी कैमरे है| यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर पर काम करता है| इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा| फोन की RAM को वर्चुअली एक्सपेंड भी किया जा सकता है|

इसमें 4,300mAh की बैटरी है, जिसके साथ 44W का Flash चार्जिंग फीचर मिलता है| यह Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है| फोन के कैमरे फीचर की बात करें तो इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है| फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का है| इसके अलावा फोन में 8MP का वाइड एंगल कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है| सेल्फी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी और 8MP का सेकेंडरी कैमरा है|

Vivo V23

इस फोन में 6.44 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है| इस फोन में भी नॉच फीचर दिया गया है, जिसमें दो सेल्फी कैमरे है| यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 920 प्रोसेसर पर काम करता है| इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट है| फोन की RAM को वर्चुअली एक्सपेंड भी किया जा सकता है|

जिसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W का Flash चार्जिंग फीचर मिलता है| फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है। इसके अलावा बाकी फीचर Vivo V23 Pro 5G से मिलते जुलते है | 

कीमत

Vivo V23 के बेस 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,990 रुपये है| वहीं, इसका टॉप 12GB RAM + 256GB वेरिएंट 34,990 रुपये है| वहीं, Vivo V23 Pro 5G का बेस 8GB RAM + 128GB वेरिएंट 38,990 रुपये है| जबकि, इसका टॉप 12GB RAM + 128GB वेरिएंट 43,990 रुपये है| इस स्मार्टफोन को आज यानी 5 जनवरी से प्री-बुक कर सकते हैं| इन दोनों स्मार्टफोन को Sunshine Gold और Stardust Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं|

Find More Latest News

News Keywords – 

Vivo V23, Vivo V23 series, Vivo V23 price, Vivo V23 Pro 5G, Vivo V23 Pro 5G camera, Vivo V23 Pro 5G battery, Vivo V23 Pro 5G review, Vivo V23 Pro 5G review in Hindi, Vivo V23 Pro 5G performance review, Vivo V23 Pro 5G price in India, vivo v23 price in india, oneplus 9rt, oneplus 10 pro, vivo v23 pro price in india, vivo y21t, vivo v23 series, v23 price, vivo v23 price in india flipkart, vivo new model 2022, v23 vivo, vivo y21t price, vivo v23 5g, vivo v 23, vivo y21t price in india, v23, vivo v23 pro price in india amazon, vivo v23 5g price in india, vivo v23 pro price in nepal, vivo v23 series price in india, vivo v23 series 5g, vivo 23 series, v23 series

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *