, ,

गणतंत्र दिवस परेड 2022 में यूपी की झांकी को मिला पहला स्थान

Posted by

 Republic Day Parade 2022:रक्षा मंत्रालय ने 04 फरवरी को जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान भारतीय नौसेना को सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है|

  

गणतंत्र दिवस परेड 2022 में यूपी की झांकी को मिला पहला स्थान

Republic Day Parade 2022: गणतंत्र दिवस परेड 2022 की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी का पुरस्कार उत्तर प्रदेश को मिला है| वही महाराष्ट्र ने लोकप्रिय पसंद श्रेणी (पॉपुलर चॉइस कैटेगरी) में पहला स्थान मिला है| जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बीच सीआईएसएफ को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का ख़िताब मिला है|

रक्षा मंत्रालय ने 04 फरवरी को जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड 2022 के दौरान भारतीय नौसेना को सेवाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रूप में चुना गया है| इसी के साथ शिक्षा मंत्रालय तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मंत्रालयों के बीच संयुक्त विजेता घोषित किया गया है| 

 

Read In English:- Click Here

उत्तर प्रदेश की झांकी: 

उत्तर प्रदेश की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेने वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में से सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिला है| यूपी की झांकी ‘एक जिला एक उत्पाद और काशी विश्वनाथ धाम’ विषय पर केंद्रित थी| दूसरा स्थान कर्नाटक को ‘पारंपरिक हस्तशिल्प का पालना’ पर आधारित झांकी को मिला है| तीसरा स्थान मेघालय को ‘मेघालय का पचास सालों का राज्यत्व और महिला संचालित सहकारी संघो एवं स्वयं सहायता समूहों हेतु सम्मान’पर अपनी झांकी को मिला है| 

 

गणतंत्र दिवस परेड 2022 में 12 राज्यों की ही परेड को शामिल किया गया था| इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब जैसे राज्य शामिल थे| सबसे अधिक तारीफ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर की झांकी की हुई| वहीं इस बार पश्चिम बंगाल राजस्थान, केरल आदि की झांकी को परेड में शामिल नहीं किया गया था|

Find More Awards News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *