,

गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने

Posted by

 Asia’s Richest Person: ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स ने अडानी को 8850 करोड़ डॉलर (6.61 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ विश्व के 10वें सबसे अमीर और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया हैं|

गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने
Gautam Adani overtakes Mukesh Ambani to become Asia’s richest person

Asia’s Richest Person: अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने मुकेश अंबानी को पछाड़ कर फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं| ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार अडानी 8850 करोड़ डॉलर (6.61 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ विश्व के 10वें सबसे अमीर और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं|

मुकेश अंबानी 8790 करोड़ डॉलर (6.56 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ विश्व के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं| ध्यान रहे कि फोर्ब्स की लिस्ट में भी गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था| लेकिन गौतम अडानी ने ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में 10वें नंबर पर पहली बार रखा गया है|

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में पहले नंबर पर एलन मस्क, दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस, तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट, चौथे नंबर पर बिल गेट्स, पांचवें नंबर पर लैरी पेज, छठें नंबर पर सर्गी ब्रिन, सातवें नंबर वॉरेन बफेट, आठवें नंबर पर स्टीव बाल्मर तथा नौवें नंबर पर लैरी एलिसन हैं|

READ IN ENGLISH:- Click Here

 

अडानी समूह के कुछ सूचीबद्ध शेयरों ने पिछले दो वर्षों में 600 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है| गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी की 14.3 अरब डॉलर की तुलना में सालाना आधार पर अपनी संपत्ति में 55 अरब डॉलर जोड़े हैं| मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गिरावट आई है जबकि गौतम अडानी की नेटवर्थ में पिछले दो सालों में काफी वृद्धि हुई है|

अक्षय ऊर्जा योजना को लेकर मुकेश अंबानी ने 76 अरब डॉलर खर्च करने की एक बड़ी योजना के हिस्से के रूप में अगले तीन वर्षों में 10 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता जताई है| जबकि अडानी ने अपने समूह को विश्व का सबसे बड़ा अक्षय-ऊर्जा उत्पादक बनाने में सहायता करने हेतु साल 2030 तक कुल 70 बिलियन डॉलर का निवेश करने का वादा किया है| 

Find More Rank And Reports News

 asia’s richest person 2022, asia’s richest man 2021, top 10 richest person in asia 2021, top 10 richest man in asia 2019, world richest man, asia richest man 2022 list, richest man in india, top 20 richest man in the world, Billionaire Gautam Adani, Gautam Adani, Mukesh Ambani, Bloomberg Billionaires Index, Reliance, karan adani, gautam adani house, gautam adani family, gautam adani daughter, gautam adani house price, gautam adani son, net worth of gautam adani in rupees, gautam adani net worth in rupees

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *