,

द ग्रेट खली: भाजपा में शामिल हुए दलीप सिंह, जानें इनके बारे में सबकुछ

Posted by

द ग्रेट खली भाजपा में शामिल: द ग्रेट खली एक पेशेवर पहलवान थे साथ ही कई हॉलीवुड व बॉलीवुड फिल्मों में कार्य कर चुके हैं| जिन्होंने 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है|

द ग्रेट खली: भाजपा में शामिल हुए दलीप सिंह, जानें इनके बारे में सबकुछ

The Great Khali Join BJP: द ग्रेट खली का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नैनीधार पंचायत के धिराइना गांव में हुआ था| डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है| रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली कृषि कानूनों का विरोध भी कर चुके हैं| 

द ग्रेट खली ने पहलवानी में भारत का नाम रोशन किया है| पूरी दुनिया में महाबली खली के नाम से जाने जाते है| दलीप सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है| उन्होंने किसान आंदोलन के समय कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं| वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं| एक छोटे से गांव घिराइना के रहने वाले दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली ने राजनीति में भी कदम रख लिया है| 

जीवन परिचय:

खली का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था| वे सात भाई बहनों में सबसे अलग थे| खली बचपन से ही मजबूत कद काठी वाले थे| आर्थिक हालात सही न होने से दिलीप बचपन में पढ़ाई नहीं कर पाए| और उन्हें मेहनत मजदूरी करनी पड़ी थी| गांव के लोगों के अनुसार खली का शरीर इतना बढ़ गया था कि इसके लिए बाजार से जूते भी नहीं मिल पाते थे| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

एक आईपीएस अफसर ने खली को पंजाब आकर पुलिस में शामिल होने को कहा| तब खली के समझ नहीं आया| बाद में अफसर ने खुद खर्च देकर उन्हें पंजाब बुलाया| और  खली भी अपने छोटे भाई के साथ पंजाब पुलिस में शामिल हो गया| 

 डब्ल्यूडब्ल्यूई में  खली:-

 उस समय रेस्लिंग पसंदीदा खेल बनता जा रहा था| जिसको देखते हुए खली को भी इसके लिए तैयार किया गया| आखिरकार खली अमेरिका पहुंच और डब्ल्यूडब्ल्यूई में कदम रखा, लेकिन वहां सफर शुरू करना इतना आसान नहीं था| यहां पैसा तो जमकर मिलता था लेकिन उसके लिए खूब पसीना भी बहाना पड़ता था|  

खली ने रिंग में अंडरटेकर जैसे रेस्लर को 10 मिनट में हराकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा| इसके बाद बिग शो, मार्क हेनरी और बतिस्ता जैसे पहलवानों को हराकर डब्ल्यूडब्ल्यूई का खिताब जीत लिया| भारत के लोगों को भरोसा ही नहीं हो रहा था कि कोई भारतीय भी ऐसा काम कर सकता है| 

हिमाचल प्रदेश में  द ग्रेट खली शो के नाम से रेस्लिंग प्रतियोगिताएं भी करवाईं। खली पंजाब में रेस्लिंग अकादमी भी चलातेे हैं। अब खली ने राजनीति में कदम रख लिया है। 


Find More Political News

Great khali of himachal joins bjp, great khali, dalip singh rana, dalip singh rana himachal, great khali joins bjp, great khali success story, great khali story, great khali wife, great khali net worth, great khali age, great khali instagram, great khali 2021, great khali salary, the great khali 2020, great khali now, dalip singh rana net worth, dalip singh rana movies, dalip singh rana age, dalip singh rana 2021, dalip singh rana now, great khali net worth, the great khali wife, khali children

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *