,

नवदीप सिंह गिल की नई पुस्तक ‘गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा’ लॉन्च

Posted by

 गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पुस्तक: इस अवसर पर लेखक के पिता सुरजीत सिंह शहना, अमृत पाल सिंह भंगू , प्रसिद्ध कवि डॉ. रवीन्द्र बटाला, वरिष्ठ पत्रकार सी. मारकंडा और सतबीर सिंह भी उपस्थित थे। 

नवदीप सिंह गिल की नई पुस्तक 'गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा' लोंच

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पुस्तक:- हाल ही में, लेखक नवदीप सिंह गिल (Navdeep Singh Gill) द्वारा लिखित भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की एक लघु जीवनी का शीर्षक ‘गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Golden Boy Neeraj Chopra)’का विमोचन किया गया है| नीरज चोपड़ा 2020 टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक विजेता था|

टोक्यो ओलंपिक-2021 के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की जीवनी का विमोचन पंजाब कला परिषद के अध्यक्ष सुरजीत पातर और पंजाबी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष लखविंदर सिंह जोहल ने लेखक और उनके परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में किया गया है| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

इस पुस्तक में नीरज चोपड़ा के बचपन से लेकर टोक्यो ओलंपिक तक के जीवन इतिहास और उपलब्धियों को शामिल किया गया है| जिसमें 72 पृष्ठ हैं और पुस्तक में प्रत्येक अध्याय में रंगीन तस्वीरों के साथ विभिन्न अध्यायों में उनकी खेल तकनीकों, कई पुरस्कारों और समकालीनों को बहुत उपयुक्त रूप से शामिल किया गया| 

डॉ. सुरजीत पातर ने कहा कि विश्व विजेता खिलाड़ी की जीवनी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी, जिनके जीवन से प्रेरणा लेकर नयी उम्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह गिल द्वारा अपनी कलम से गौरवमयी खेल इतिहास को लिखित रूप में संजोया जाना एक बढ़िया प्रयास है।

लेखक नवदीप सिंह गिल ने कहा कि नीरज चोपड़ा भारत के पहले ओलम्पिक चैंपियन एथलीट हैं, जिनकी कहानी घर-घर तक जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक चैंपियन निशानेबाज़ अभिनव बिंद्रा और विश्व प्रसिद्ध एथलीट उसेन बोल्ट की जीवनियों पर आधारित बाल साहित्य की पुस्तकें भी प्रकाशन अधीन हैं|

Find More Book And Authors News

Neeraj Chopra, Golden Boy, Golden Boy Neeraj Chopra, Javelin Thrower Neeraj Chopra, Latest News Neeraj Chopra, Neeraj Chopra, Neeraj Chopra Gold, Neeraj Chopra The Golden Boy brought India’s first gold, Panipat’s Neeraj Chopra, India’s golden boy, ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा, गोल्डन बॉय,गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा,जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा,ताजा खबर नीरज चोपड़ा,नीरज चोपड़ा,नीरज चोपड़ा गोल्ड,नीरज चोपड़ा द गोल्डन बॉय ले ही आए इंडिया का पहला गोल्ड,पानीपत का नीरज चोपड़ा,भारत का गोल्डन बॉय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *