,

महाभारत के ‘भीम’ प्रवीण कुमार का 74 वर्ष की आयु में निधन हुआ, उनके बारे में सबकुछ जानें

Posted by

 Praveen Kumar Sobti passes away: प्रवीण कुमार महाभारत सीरियल के अतिरिक्त कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग से फैंस को प्रभावित कर चुके हैं| लेकिन वे महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे|

Mahabharat’s Bheem played by Pravin Kumar Sobti passes away at 75

Praveen Kumar Sobti passes away: बीआर चोपड़ा के प्रसिद्ध सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे| उन्हें पीठ के दर्द की समस्या ने बहुत ही ज्यादा परेशान कर रखा था|

प्रवीण कुमार सोबती ने अंतिम सांसे दिल्ली में ली| उन्होंने न केवल अभिनय की दुनिया में बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया| प्रवीण कुमार महाभारत सीरियल के अतिरिक्त कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग से फैंस को प्रभावित कर चुके हैं| लेकिन वे महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे|

READ IN ENGLISH:- Click Here

प्रवीण कुमार सोबती ने लगभग पचास फिल्में और टीवी शो में कार्य किया था| उनकी आखिरी फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसका नाम Barbarik था| उसके बाद उन्होंने वजीरपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) को ज्वॉइन करके राजनीति में शामिल हो गए| कुछ समय बाद वे प्रवीण कुमार आप छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये|

प्रवीण कुमार सोबती ने साल 1981 में आई ‘रक्षा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी| वे एक अभिनेता के साथ ही डिस्कस थ्रो एथलीट भी थे| इन्होने वे एशियाई खेलों मे चार बार (2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 1 कांस्य पदक) पदक जीते है| इसके अतिरिक्त ओलंपिक खेलों में वर्ष 1968 में मेक्सिको खेलों और वर्ष 1972 में म्यूनिख खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था|

 प्रवीण कुमार सोबती को उनके खेलों में योगदान के लिए अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था| प्रवीण कुमार को खेल के कारण ही सीमा सुरक्षा बल ( BSF) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली थी|

Find More Obituaries News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *