,

Bappi Lahiri passed away: मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की आयु में निधन

Posted by

 Bappi Lahiri passed away: अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नमजोशी ने बताया कि, बप्पी लाहिड़ी लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें 14 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, लेकिन उनकी सेहत 15 फरवरी को फिर से बिगड़ गई|  

 

Bappi Lahiri passed away: मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी का 69 वर्ष की आयु में निधन

Bappi Lahiri passed away: मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी का 15 फरवरी 2022 को 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है| उन्होंने मुंबई में जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली|

अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नमजोशी ने बताया कि, बप्पी लाहिड़ी लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें 14 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दी गयी थी, लेकिन उनकी सेहत 15 फरवरी को फिर से बिगड़ गई| उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें थी. उनकी देर रात ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हुई|

 

READ IN ENGLISH:- Click Here

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सभी को समेटे हुए था, उनका संगीत विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था| उनके संगीत ने सभी पीढ़ियों को प्रभावित किया है| उन्होंने कहा कि उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा| उनके निधन से दुखी हूं| उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना|

 

बप्पी लाहिड़ी का जीवन:- 

बप्पी लाहिड़ी का जन्म साल 1952 में पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत में एक समृद्ध परिवार में हुआ| उन्होंने 19 साल की छोटी उम्र में एक संगीत निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया था| उनके पिता, अपरेश लाहिड़ी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे तथा उनकी मां, बंसारी लाहिड़ी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत एवं श्यामा संगीत में पारंगत थीं|

बप्पी दा को ‘रॉकस्टार’ के नाम से जाना जाता था| बप्पी दा सोना पहनने और हमेशा चश्मा लगाकर पहनने हेतु भी जाने जाते थे| उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है| उन्होंने तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और जब वे 14 साल के हुए तो पहला संगीत दिया था|

Find More Obituaries News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *