,

Defence News: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया PSLV-C52

Posted by

 PSLV-C52: यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी52 (PSLV-C52) के द्वारा किया गया| इस मिशन के साथ ही दो अन्य छोटे सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं| 

Defence News: इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया PSLV-C52

हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष 2022 में अपना पहला रडार इमैजनिंग सैटेलाइट Earth Observation Satellite (EOS-04) को आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 फरवरी 2022 को सुबह 5.59 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च किया| 

यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी52 (PSLV-C52) के द्वारा किया गया| इस मिशन के साथ ही दो अन्य छोटे सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं| यह पीएसएलवी (PSLV) की 54वीं उड़ान है|

READ IN English:- Click Here

EOS-04 क्या है?

इस मिशन के अंतर्गत रडार इमेजिंग EOS-04 को अंतरिक्ष में भेजा गया है| जो 1,710 किलो वजनी EOS-04, अंतरिक्ष में 529 किलोमीटर के सूर्य समकालिक ध्रुवीय कक्षा में चक्कर लगाएगा| इसरो ने बताया कि EOS-04 राडार इमेजिंग सैटेलाइट है| इस सैटेलाइट का इस्तेमाल पृथ्वी की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेने में होगा|

 

पीएसएलवी (PSLV) अपने साथ में दो छोटे उपग्रहों को लोन्च किया है जिन्हें कोलोराडो विश्वविद्यालय, बोल्डर की वायुमंडलीय एवं अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के सहयोग से तैयार किया गया है| भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएसटी) का उपग्रह इन्सपायरसैट-1 भी शामिल है| जबकि दूसरा उपग्रह इसरो का एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शक उपग्रह (आईएनएस-2टीडी) है| इस उपग्रह को भारत और भूटान के संयुक्त उपग्रह आईएनएस-2वी के पहले विकसित कर भेजा गया है| 

Find MOre Defence News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *