,

Economy News: जनवरी 2022 में भारत की थोक मुद्रास्फीति घटकर 12.96% हुई

Posted by

 Economy News: जनवरी 2022 में भारत की थोक मुद्रास्फीति घटकर 12.96% हुई

Economy News: जनवरी 2022 में भारत की थोक मुद्रास्फीति घटकर 12.96% हुई

थोक मुद्रास्फीति: हाल ही में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत की थोक महंगाई जनवरी 2022 में घटकर 12.96% हो गई, जो दिसम्बर 2021 में 13.56% थी| हाल के महीनों में थोक मूल्य सूचकांक (Wholesale Price Index – WPI) आधारित मुद्रास्फीति में लगातार गिरावट देखने को मिली है| 

थोक महंगाई नवंबर 2021 में 14.87% से गिरकर दिसंबर 2021 में 13.56% और जनवरी 2022 में 12.96% आ गयी है| लेकिन अभी भी मुद्रास्फीति ऊंचे स्तर पर बनी हुई है और आर्थिक नीति निर्माताओं के लिए चिंता का विषय है| जिसका हल काफ़ी मुश्किल है वर्तमान हालत को देखते हुए| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

  

जनवरी 2022 में मुद्रास्फीति की उच्च दर मुख्य कारण पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मूल धातुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों, खाद्य पदार्थों आदि की कीमतों में वृद्धि है| थोक खाद्य मुद्रास्फीति जनवरी महीने के दौरान सख्त हुई|

WPI खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर दिसंबर 2021 में 9.24% से मामूली रूप से बढ़कर जनवरी 2022 में 9.55% हो गई है| दिसंबर 2021 की तुलना में जनवरी 2022 में खनिजों की कीमतें 11.08% बढ़ीं और गैर-खाद्य वस्तुएं 0.37% महंगी हो गईं|

Find More Economy News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *