, ,

UP Election Live: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, जानिए क्या-क्या वादे किए?

Posted by

UP Election Live: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, जानिए क्या-क्या वादे किए?

UP Election Live: भाजपा का संकल्प पत्र जारी, जानिए क्या-क्या वादे किए?

UP Assembly Election 2022: भाजपा ने चुनावों की वोटिंग से 2 दिन पहले अपना संकल्प पत्र जारी किया है| गृहमंत्री अमित शाह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले अखिलेश यादव हमारे संकल्प पत्र को लहराते हुए पूछ रहे थे कि इसमें से भाजपा ने कितना पूरा किया? आज हम उसका जवाब दे रहे हैं। 2017 में हमने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उनमें से 92% वादों को हमने पांच साल में पूरा किया| 

भाजपा के संकल्प पत्र में क्या-क्या वादे किए गए?

  • सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।
  • गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर होगा भुगतान, देरी होने पर ब्याज दिया जायेगा|
  • उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होली और दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलिंडर दिया जायेगा|
  • 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी|
  • हर परिवार को कम से कम एक रोज़गार प्रदान करेंगे|
  • हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन मिलेगी|
  • छह मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे|
  • एमबीबीएस की सीटों को दोगुना करेंगे|
  • एम्बुलेंस की संख्या बढाई जाएँगी|
  • लव जिहाद रोकने के लिए 10 साल की सजा और एक लाख का जुर्माने का प्रावधान किया जायेगा|
  • मां अन्नपूर्णा कैंटीन बनाकर ग़रीबों को सस्ता खाना देंगे|
  • कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रानी लक्ष्मी बाई योजना के अंतर्गत मुफ्त स्कूटी दी जाएगी|
  • पांच हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की शुरुआत की जाएगी|
  • 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू होगी|
  • 1,000 करोड़ का भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाकर किसानों को आलू टमाटर एवं प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य सुनिश्चित होगा।
  • 5,000 करोड़ की लागत के साथ गत्रा मिल नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत चीनी मिलों का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण होगा।
  • प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे|
  • मिशन प्राकृतिक खेती के अंतर्गत अगले पांच वर्षों में प्रत्येक ग्राम में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देंगे।
  • निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू होगी, जिसके अंतर्गत मछुआरों को एक लाख तक की नाव 40% सब्सिडी पर उपलब्ध करवाई जाएगी|
  • मछली बीज उत्पादन यूनिट स्थापित करने के लिए 25% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी और 6 अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी स्थापित होंगे|
Up election 2022, up election news, up assembly election, akhilesh yadav, yogi adityanath, up election 2022 date, when is up election 2022, up election latest news in hindi, up chunav news in hindi, election in up 2022, up election 2022 opinion poll, up me election kab hai 2022, उत्तरप्रदेश चुनाव 2022, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022,BJP’s manifesto in up election 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *