,

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस: जाने 21 मार्च को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय वन दिवस?

Posted by

 International Day of Forests 2022: वनों को कटने से बचाए रखने के लिए वर्ष 1971 में यूरोपीय कृषि संगठन की 23वीं आम बैठक में 21 मार्च को प्रति वर्ष विश्व वन्य दिवस मनाने का फैसला किया गया था| 

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस: जाने 21 मार्च को क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय वन दिवस?

International Day of Forests: प्रति वर्ष 21 मार्च को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है, जिसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 28 नवंबर 2012 (International Day Of Forests 2022) को एक प्रस्ताव पारित करते हुए की थी| इस दिवस को विश्व भर में सभी तरह के वनों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इनके महत्व को समझाने के तौर पर मनाया जाता है| 

वन दिवस का अंतर्राष्ट्रीय महत्व

वनों के सतत प्रबंधन के साथ-साथ उनके संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग जलवायु परिवर्तन से निपटने और वर्तमान और भावी पीढ़ियों की समृद्धि और भलाई में योगदान करने का प्राथमिक तरीका है| गरीबी उन्मूलन और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की उपलब्धि में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है| 

पौधे हमें अनैतिक पर्यावरणीय, आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, फिर भी वैश्विक वनों की कटाई बहुत तेजी से बढ़ रही है| इसलिए, सभी के लिए यह आवश्यक हो जाता है कि वे वैश्विक वन दिवस 2022 पर वनों को बचाने के महत्व के बारे में जागरूकता फेलायें|

READ IN ENGLISH: Click Here

International Day of Forests Theme: 

प्रत्येक अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के लिए थीम घोषित की जाती है| इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस 2022 की थीम ‘वन और सतत उत्पादन और खपत‘ (Forests and sustainable production and consumption) है| वर्ष 2021 की Theme “वन बहाली: पुनर्प्राप्ति और कल्याण का मार्ग” (Forest restoration: a path to recovery and well-being) रखी गयी थी|

अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का इतिहास:

वनों को कटने से बचाए रखने के लिए वर्ष 1971 में यूरोपीय कृषि संगठन की 23वीं आम बैठक में 21 मार्च को प्रति वर्ष विश्व वन्य दिवस मनाने का फैसला किया गया था| लेकिन बाद में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने भी वनों के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व वन्य दिवस मनाने पर अपनी सहमति दी, तब से ही 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाने की शुरुआत हुई|

Find More Important Days News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *