,

यूएन वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022: तीन स्थान सुधार के साथ भारत 136वें स्थान पर पंहुचा

Posted by

 World Happiness Report 2022: फिनलैंड ने लगातार पांचवें वर्ष 2022 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में शीर्ष स्थान पर रहा है| 146वें स्थान पर अफगानिस्तान को दुनिया के सबसे दुखी देश के रूप में स्थान मिला है|

  

यूएन वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022: तीन स्थान सुधार के साथ भारत 136वें स्थान पर पंहुचा

UN World Happiness Report 2022: भारत ने वर्ष 2022 के लिए हाल ही में जारी संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (United Nations’ World Happiness Report) में तीन स्थान के सुधार के साथ 136 वां स्थान हासिल किया है, जिसमें 146 देशों का स्थान है| वर्ष 2021 में, भारत की रैंक 139 थी| 

फिनलैंड ने लगातार पांचवें वर्ष 2022 वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में शीर्ष स्थान पर रहा है| 146वें स्थान पर अफगानिस्तान को दुनिया के सबसे दुखी देश के रूप में स्थान मिला है| आतंकवाद और आर्थिक समस्या से जूझते पाकिस्तान की स्थिति भारत से बेहतर बताई गई है| इस सूचकांक में पाकिस्तान को 121वें पायदान पर रखा गया है| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट:

वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट के 10वें एडिशन के अनुसार, इस साल के इंडेक्स में कुल 146 देशों को स्थान दिया गया था| जिसकी रिपोर्ट 18 मार्च को जारी हुई थी| इसमें खुशी के एहसास, जीडीपी के लेवल, जीवन प्रत्याशा, जीवन विकल्प चुनने की आजादी, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे कारकों पर रैंक दी जाती है|

 

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2012 से संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क द्वारा प्रकाशित की जा रही है, ताकि देशों को उनके नागरिक खुद को कितना खुश महसूस कर सकें| यह रिपोर्ट दो प्रमुख विचारों पर आधारित है, (1) राय सर्वेक्षणों के माध्यम से मापा गया खुशी या जीवन मूल्यांकन और (2) उन प्रमुख तत्वों की पहचान करना जो देशों में कल्याण और जीवन मूल्यांकन का निर्धारण करते हैं| 

Find More Rank And Reports News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *