,

Defence News:- 9वां भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX की शुरुआत हुई

Posted by

 Defence News:- 9वां भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX की शुरुआत हुई 

Defence News:- 9वां भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX की शुरुआत हुई

SLINEX नौसेना अभ्यास: 9वां भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX (श्रीलंका-भारत नौसेना अभ्यास) का आयोजन विशाखापत्तनम में 07 मार्च से 10 मार्च 2022 तक आयोजित होगा| इस अभ्यास का उद्देश्य रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में दो पड़ोसी देशों की नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना और आपसी समझ में सुधार लाना है।

 

अभ्यास का उद्देश्य:

SLINEX का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना, आपसी समझ में सुधार करना और सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करना है| बंदरगाह चरण में पेशेवर, सांस्कृतिक, खेल और सामाजिक आदान-प्रदान शामिल हैं| समुद्री चरण के दौरान अभ्यासों में सतह और वायु-रोधी हथियार फायरिंग अभ्यास, सीमैनशिप विकास, क्रॉस-डेक फ्लाइंग सहित विमानन संचालन, उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास और समुद्र में विशेष बल संचालन शामिल होंगे|

READ IN ENGLISH:- Click Here

प्रमुख बिंदु:

  • इस अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जायेगा, पहला 07-08 मार्च 22 को विशाखापत्तनम में हार्बर फेज और उसके बाद दूसरा चरण यानी 09-10 मार्च 22 को बंगाल की खाड़ी में आयोजित होगा|
  • भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किर्च, एक निर्देशित मिसाइल कार्वेट द्वारा किया जा रहा है, जबकि श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एसएलएनएस सयूराला द्वारा किया जाएगा, जो एक उन्नत अपतटीय गश्ती पोत है| 
  • श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व एक उन्नत अपतटीय गश्ती पोत एसएलएनएस सयूराला और भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किर्च, एक निर्देशित मिसाइल कार्वेट द्वारा किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *