,

No Smoking Day 2022: जानें ‘नो स्मोकिंग डे’ का इतिहास, महत्व और थीम

Posted by

No Smoking Day 2022: इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सिगरेट एवं अन्य साधनों के माध्यम से तंबाकू के सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है| 

 

No Smoking Day 2022: जानें ‘नो स्मोकिंग डे’ का इतिहास, महत्व और थीम

No Smoking Day 2022: प्रति वर्ष मार्च महीने के दूसरे बुधवार को नो स्मोकिंग डे (No Smoking Day)मनाया जाता है| जो इस साल 9 मार्च को मनाया जा रहा है| यह दिवस देश-दुनिया और समाज में धूम्रपान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है|

उद्देश्य:-

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सिगरेट एवं अन्य साधनों के माध्यम से तंबाकू के सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना है| धूम्रपान निषेध दिवस 2022 मनाने का उद्धेश्य लोगों को स्मोकिंग की बुरी आदतों से छुटकारा दिलाना है| क्योंकि तंबाकू एक हानिकारक पदार्थ है|

READ IN ENGLISH:- Click Here

 

नो स्मोकिंग डे का इतिहास:-

इस दिवस को पहली बार वर्ष 1984 में रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड में मनाया गया| इसे एश वेडनेस्डे के दिन मनाया गया था, ताकि लोगों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सके और स्मोकिंग छोड़ने हेतु प्रेरित किया जा सके| हालांकि बाद में इसे प्रत्येक साल मार्च के दूसरे बुधवार को मनाने का फैसला किया गया| जिसका उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को धूम्रपान छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर तम्बाकू सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना है|

 

नो स्मोकिंग डे 2022 की थीम:

प्रत्येक साल नो स्मोकिंग डे की एक थीम निर्धारित की जाती है| वर्ष 2021 में नो स्मोकिंग डे की थीम ‘Break Free’ एवं ‘Time to quit’ थी| और इस वर्ष नो स्मोकिंग डे की विषय (No Smoking Day 2022 Theme) ‘Quit Your Way’ रखी गई है|

Find More Important Days News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *