,

Rank And Reports News: एसडीजी इंडेक्स 2021 में भारत 120वें स्थान पर रखा गया

Posted by

 Sustainable Development Report 2021:-  इस उपलब्धि का उल्‍लेख केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में आर्थिक समीक्षा 2021-22 पेश करते हुए किया था|  

Rank And Reports News: एसडीजी इंडेक्स 2021 में भारत 120वें स्थान पर रखा गया

Sustainable Development Report 2021:- हाल में जारी सतत विकास रिपोर्ट (Sustainable Development Report) 2021 या सतत विकास सूचकांक 2020 में भारत 60.07 स्कोर के साथ 120वें स्थान पर रहा| इस सूचकांक में देशों को 100 में से अंक के आधार पर स्थान दिया गया है| इस सूचकांक में फिनलैंड शीर्ष पर रहा है| वर्ष 2021 में भारत 117 वीं रेंक पर था| 

यह सूचकांक 17 सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में देश की कुल प्रगति को मापता है| इस उपलब्धि का उल्‍लेख केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में आर्थिक समीक्षा 2021-22 पेश करते हुए किया। उन्‍होंने एसडीजी के अंतर्गत सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय लक्ष्‍यों को हासिल करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

इस रैंकिंग में शीर्ष 5 देश हैं:

  1. फिनलैंड
  2. स्वीडन
  3. डेनमार्क
  4. जर्मनी
  5. बेल्जियम

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सितंबर 2015 में सतत विकास के लिए 17 सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 2030 एजेंडा के एक भाग के रूप में अपनाया|

हमारी दुनिया को बदलने के लिए 17 सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी):

  • लक्ष्य 1: कोई गरीब ना रहे|
  • लक्ष्य 2: शून्य भूख
  • लक्ष्य 3: अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण
  • लक्ष्य 4: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
  • लक्ष्य 5: लैंगिक समानता
  • लक्ष्य 6: स्वच्छ जल और स्वच्छता
  • लक्ष्य 7: वहनीय और स्वच्छ ऊर्जा
  • लक्ष्य 8: अच्छा काम और आर्थिक विकास
  • लक्ष्य 9: उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा
  • लक्ष्य 10: असमानता कम करना 
  • लक्ष्य 11: सतत शहर और समुदाय
  • लक्ष्य 12: जिम्मेदार खपत और उत्पादन
  • लक्ष्य 13: जलवायु कार्रवाई
  • लक्ष्य 14: जल के नीचे जीवन
  • लक्ष्य 15: भूमि पर जीवन
  • लक्ष्य 16: शांति और न्याय मजबूत संस्थाएं
  • लक्ष्य 17: लक्ष्य हासिल करने के लिए साझेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *