,

Shaheed Diwas 2022: जानें 23 मार्च को ही क्यों मनाया जाता हैं शहीद दिवस?

Posted by

 Martyrs’ Day: तनी कम उम्र में इस बहादुरी के साथ देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने हेतु ही 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है|

Shaheed Diwas 2022: जानें 23 मार्च को ही क्यों मनाया जाता हैं शहीद दिवस?

Shaheed Diwas 2022: अंग्रेज़ हुकूमत ने 23 मार्च 1931 की मध्यरात्रि को भारत के तीन वीर सपूतों- भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फाँसी दी गई थी उनके बलिदान को याद करने के लिए भारत में शहीद दिवस (Martyrs’ Day) 23 मार्च को मनाया जाता है|  

भगत सिंह केवल 23 साल के थे जब उन्हें फांसी दी गई थी लेकिन उनके क्रांतिकारी विचार बहुत व्यापक थे| आजादी की लड़ाई से लेकर आजतक हर रैली, आंदोलन और प्रदर्शनों में बोले जाने वाला नारा इंकलाब जिंदाबाद पहली बार भगत सिंह ने ही बोला था| 

READ IN ENGLISH: Click Here

इतिहास: 

अंग्रेजी हुकूमत ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी पर लटका था| ये तीनों ही भारत के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं| इतनी कम उम्र में इस बहादुरी के साथ देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने हेतु ही 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है|

 

शहीद दिवस के मौके पर शहीदों की कुर्बानी को याद किया जाता है और उन्हें नमन करते है| देश के गणमान्य लोग एक साथ इकट्ठा होकर शहीदों की प्रतिमाओं पर फूल चढ़ाते हैं| वहीं, देश के सशस्त्र बल के जवान शहीदों को याद में सलामी देते हैं| इसके अतिरिक्त, स्कूल-कॉलेज में भी इस उपलक्ष्य में वाद-विवाद, भाषण, कविता-पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है|

महत्व:-

शहीद दिवस को मनाकर हम न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं बल्कि आज की पीढ़ी को उन शहीदों के जीवन और बलिदानों से अवगत करवाया जाता हैं| भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए जिस साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया, वह युवकों के लिए हमेशा ही एक बहुत बड़ा आदर्श बना रहेगा| भगत सिंह मानते थे कि व्यक्ति को दबाकर उसके विचार नहीं दबाए जा सकते हैं. तीनों क्रांतिकारियों की इस शहादत को आज पूरा देश याद कर रहा है|

Find MOre Important Days News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *