,

World Water Day 2022: जानें विश्व जल दिवस की थीम, इतिहास और महत्व

Posted by

 World Water Day 2022:  पानी की कमी का संकट केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों की एक विकट समस्या बन चुका है| 

World Water Day 2022: जानें विश्व जल दिवस की थीम, इतिहास और महत्व

World Water Day 2022: पानी के संकट को देखते हुए उसके बारे में जागरूकता फेलाने के लिए प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है| पानी की कमी का संकट केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों की एक विकट समस्या बन चुका है| 

विश्व जल दिवस का इतिहास:

22 दिसंबर, 1992 को संयुक्त राष्ट्र असेंबली में प्रस्ताव लाया गया था, जिसमें ये घोषणा की गई कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाएगा| इसके बाद 1993 से दुनियाभर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है| इस दिन जल संकट के बारे जागरूकता फेलाने के लिए सरकारे अनेक कार्यक्रम आयोजित करती है| 

READ IN ENGLISH:- Click Here

विश्व जल दिवस 2022 की थीम:

विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष एक थीम घोषित की जाती है| वर्ष 2022 की थीम- ‘भूजल: अदृश्य को दृश्यमान बनाना (Groundwater: Making The Invisible Visible)’ जिसे IGRAC यानी इंटरनेशनल ग्राउंडवाटर रिसोर्स अस्सेमेंट सेंटर द्वारा प्रस्तावित किया गया है|

जल दिवस का महत्व:

दुनियाभर में बहुत कम लोग है जिन्हें 24 घंटे पानी मिल रहा है जबकि दुनिया का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जिसे साफ पानी तो क्या पानी ही नहीं मिल रहा है और इस दिन को मनाने का महत्व सिर्फ इतना सा है कि हम सब उस संसाधन को बचाने में साथ हो जो हमारी जिंदगी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| ऐसे दिन हमें याद दिलाते हैं कि हमें किन चीज़ों को बचाने की जरूरत है| अभी देर नहीं हुई है अगर हम आज से ही हमारी जिंदगी से जुड़े इतने महत्वपूर्व रिसोर्स को बचाने में योगदान दें|

Find More Important Days News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *