,

World Malaria Day 2022: जानें विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास और थीम

Posted by

World Malaria Day 2022: वर्ष 2000 से 2014 के बीच, दुनिया भर में मलेरिया से होने वाली मौतों की संख्या में 40% की गिरावट आई है| जिसका अर्थ है कि लाखों लोगों की जान बचाते हुए मलेरिया के खिलाफ ऐतिहासिक प्रगति हो रही है| 

World Malaria Day 2022: जानें विश्व मलेरिया दिवस का इतिहास और थीम

World Malaria Day: मच्छर जनित रोग के प्रति लोगों में जागरूकता फेलाने के लिए प्रति वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है| भारत में प्रति वर्ष भी हज़ारों लोग मच्छरों से होने वाली बीमारियों का शिकार होते हैं, जिनमें से एक मलेरिया है|

मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फेलती है| मादा एनोफिलीज मच्छर अपनी लार के माध्यम से प्लास्मोडियम परजीवी फैलाती हैं, जो मलेरिया का कारण बनता है| लेकिन वर्तमान में इस बीमारी का बचाव और इलाज दोनों संभव है| 

Read In English: CLICK HERE

वर्ष 2000 से 2014 के बीच, दुनिया भर में मलेरिया से होने वाली मौतों की संख्या में 40% की गिरावट आई है| जिसका अर्थ है कि लाखों लोगों की जान बचाते हुए मलेरिया के खिलाफ ऐतिहासिक प्रगति हो रही है|

विश्व मलेरिया दिवस 2022 थीम:

विश्व मलेरिया दिवस 2022 की थीम है, “मलेरिया रोग के बोझ को कम करने और जीवन बचाने के लिए नवाचार का उपयोग करें”। इस साल का विश्व मलेरिया दिवस वैश्विक उन्मूलन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नवाचारों की ओर ध्यान आकर्षित करेगा|  

Find More Important Days News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *