When is Ramadan 2025:- इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद खास माना जाता है, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत में बिताते हैं। 2025 में रमजान की शुरुआत 1 मार्च से होगी और इसका समापन 30 मार्च को होगा। इस दौरान रोजे रखे जाते हैं, नमाज पढ़ी जाती है और कुरान शरीफ का पाठ किया जाता है। रमजान के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है
Table of Contents
When is Ramadan 2025
इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना, रमजान, मुस्लिम समुदाय के लिए आस्था और इबादत का पवित्र समय होता है। इस दौरान रोजे रखे जाते हैं, कुरान पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है, और खुदा की इबादत में लोग जुटते हैं। रमजान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है और इसके अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। 2025 में रमजान की शुरुआत और ईद की तारीख जानने के लिए आगे पढ़ें।
Ramadan 2025 Date
रमजान 2025 की शुरुआत 1 मार्च से होगी और इसका समापन 30 मार्च को होगा। इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना माने जाने वाला रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए विशेष आस्था और इबादत का समय होता है। रमजान के अंत में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है, जो खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है।

what do you do in Ramadan
रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखकर खुदा की इबादत करते हैं। यह उपवास सूर्योदय से सूर्यास्त तक रखा जाता है, जिसमें सहरी के दौरान सूर्योदय से पहले भोजन किया जाता है, और फिर दिनभर न कुछ खाया जाता है, न पिया जाता है। सूर्यास्त के बाद इफ्तारी के साथ रोजा खोला जाता है। रमजान में नमाज पढ़ने का विशेष महत्व है, और इस दौरान हर मुसलमान के लिए दिन में पांच बार नमाज अदा करना आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा, इस्लाम धर्म में दान (जकात) को भी बेहद अहम माना गया है, और रमजान के महीने में इसे और अधिक महत्व दिया जाता है।
Importance of Ramadan
रमजान के इस महीने में रोजा रखने, कुरान पढ़ने और अल्लाह की इबादत करने से मुस्लिम समुदाय के लोगों के गुनाह माफ होते हैं और उन्हें जन्नत की प्राप्ति होती है. रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं, जिससे उन्हें अल्लाह का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
Five Fundamentals of Islam
इस्लाम के पाँच मूल सिद्धांतों में से रोजा (उपवास रखना) एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह सिद्धांत हर मुसलमान के जीवन में अनुसरण करने के लिए अनिवार्य है। इन पाँच सिद्धांतों में शामिल हैं नमाज, दान, आस्था, हज और रोजा शामिल है.
These things to keep in mind
रमजान का महीना केवल उपवास रखने का नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि का भी समय है। अक्सर हम छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं, लेकिन रमजान के इस पवित्र महीने में हमें अपने दिल को साफ रखना चाहिए। अगर आप किसी को माफ कर देते हैं और अपने दिल में बुरे ख्याल नहीं रखते, तो यह अल्लाह को खुश करता है। इस महीने में किसी की बुराई करने से बचें और हर एक इंसान के प्रति अपनी सोच को सकारात्मक रखें। रमजान में दिल की शुद्धि और आत्मिक शांति प्राप्त करना सबसे महत्वपूर्ण होता है, जो हमें अल्लाह की रहमत और आशीर्वाद की ओर ले जाता है।
Frequently Asked Questions
1. 2025 में रमज़ान कब है?
Ans:- रमजान 2025 की शुरुआत 1 मार्च से होगी
2. रमज़ान के कितने दिनो के होते हैं
Ans:- इस्लामी चंद्र कैलेंडर के मुताबिक रमजान का महीना 29 या 30 दिनों तक चलता है
3. इस्लाम के पांच मूल सिद्धांत कौनसे है
Ans:- इस्लाम के पांच मूल सिद्धांत नमाज, दान, आस्था, हज और रोजा शामिल है.
Leave a Reply